Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Ladwa Mandi Theft: लाडवा मंडी में बड़ी चोरी: 438 कट्टों से लदा गेहूं का ट्रक उड़ाया, आढ़ती के उड़े होश

GGaganpreet Kaur
लाडवा मंडी में बड़ी चोरी: 438 कट्टों से लदा गेहूं का ट्रक उड़ाया, आढ़ती के उड़े होश
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कुरुक्षेत्र (जग मार्ग)। कुरुक्षेत्र की लाडवा अनाज मंडी में सुरक्षा दावों की पोल खोलते हुए चोरों ने रविवार सुबह एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। मंडी की दुकान नंबर 88 के सामने से गेहूं के 438 कट्टों से लदा एक ट्रक रहस्यमयी तरीके से चोरी हो गया। हैरानी की बात यह है कि चोर यह वारदात सुबह करीब साढ़े 6 बजे अंजाम देकर निकल गए, जब मंडी में चहल-पहल शुरू हो जाती है। पीड़ित आढ़ती को चोरी का पता तब चला जब काफी देर तक ट्रक वजन (कांटा) कराने के लिए नहीं पहुंचा।

रात को हुई थी लोडिंग, सुबह का था इंतजार

विज्ञापन

दुकान मालिक और आढ़ती नरेश कुमार ने बताया कि इन दिनों सीजन के चलते मंडी में काम का भारी दबाव है। 2 मई की रात को लेबर ने ट्रांसपोर्टर के ट्रक (HR55H 4229) में गेहूं की लोडिंग पूरी की थी। कुल 438 कट्टे ट्रक में भरे गए थे, ताकि रविवार सुबह धर्मकांटे पर वजन करवाकर माल को सीधा सरकारी गोदाम भेजा जा सके। लोडिंग खत्म होने के बाद ड्राइवर कमल लाल ट्रक को दुकान के ठीक सामने खड़ा कर अपने घर यमुनानगर चला गया था।

कांटे पर नहीं पहुंचा ट्रक तो खुला राज

रविवार सुबह करीब 7 बजे जब नरेश कुमार दुकान पर पहुंचे, तो वहां ट्रक न देखकर उन्हें लगा कि शायद ड्राइवर गाड़ी को वजन कराने ले गया होगा। लेकिन जब करीब एक घंटे तक ट्रक वापस नहीं आया और न ही वजन की पर्ची पहुंची, तो उन्होंने ड्राइवर कमल को फोन किया। ड्राइवर ने बताया कि वह तो अभी यमुनानगर स्थित अपने घर पर ही है और कुछ देर में मंडी पहुंचेगा। यह सुनते ही आढ़ती के पैरों तले जमीन खिसक गई।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

आढ़ती के अनुसार, ट्रक में लदे गेहूं की कीमत करीब 5.50 लाख रुपये है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम लाडवा मंडी पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस अब मार्केट कमेटी के दफ्तर और आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि ट्रक को मंडी के किस गेट से बाहर ले जाया गया। मंडी के गेटों पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के बावजूद गेहूं से लदा ट्रक चोरी होना प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर रहा है।

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।