Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Ladwa Jan Kalyan Shivir: सरकारी योजनाओं का लाभ अब एक ही छत के नीचे, लाडवा में 16 से 18 जून तक चलेगा महा-रजिस्ट्रेशन कैंप

GGaganpreet Kaur
सरकारी योजनाओं का लाभ अब एक ही छत के नीचे, लाडवा में 16 से 18 जून तक चलेगा महा-रजिस्ट्रेशन कैंप
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

लाडवा (विजय कौशिक) हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के अंतर्गत लाडवा उपमंडल प्रशासन अलर्ट मोड पर है। उपमंडल अधिकारी (नागरिक) यानी एसडीएम अनुभव मेहता ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की तमाम फ्लैगशिप व जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी धरातल पर उतारने के लिए शहर के शिवाला रामकुंडी में एक विशेष तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर कल यानी 16 जून से शुरू होकर आगामी 18 जून तक चलेगा। इस बड़े आयोजन को सुचारू रूप से चलाने और आम जनता की सहूलियत के लिए नगर पालिका सचिव को नोडल अधिकारी की कमान सौंपी गई है।

एक ही छत के नीचे मिलेंगी दर्जनों सुविधाएं; अधिकारियों को मुस्तैद रहने के आदेश

विज्ञापन

एसडीएम अनुभव मेहता ने बैठक कर स्पष्ट किया कि उपमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी विभाग इस शिविर में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। हर विभाग को अपनी-अपनी लोक-लुभावन गतिविधियों, योजनाओं की प्रदर्शनी लगाने और जनता की मदद के लिए हेल्प डेस्क (सुविधा केंद्र) स्थापित करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। शिविर का मुख्य फोकस इस बात पर रहेगा कि जो लोग दफ्तरों के चक्कर काटकर थक चुके हैं, उन्हें मौके पर ही विभागीय योजनाओं की सही जानकारी मिले और पात्र पाए जाने पर उनका तत्काल पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) भी सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए दक्ष कर्मचारियों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं।

आयुष्मान से लेकर लखपति दीदी तक; इन प्रमुख योजनाओं के लिए कर सकेंगे आवेदन

इस तीन दिवसीय शिविर में जिन मुख्य योजनाओं को शामिल किया गया है, उनमें बुजुर्गों के स्वास्थ्य से जुड़ी आयुष्मान वय वंदना योजना, घरों को रोशन करने वाली प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, और रेहड़ी-पटरी वालों के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना प्रमुख हैं। इसके अलावा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाली ‘लखपति दीदी’ योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण व शहरी आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना (शहरी व ग्रामीण), स्वच्छ भारत मिशन, अमृत योजना और हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (HAPPY) जैसी महत्वपूर्ण स्कीमों के काउंटर लगाए जाएंगे, जहां लोग सीधे आवेदन जमा कर सकेंगे।

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।