Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Ladwa Agrawal Sabha Chabeel: लाडवा में भयंकर गर्मी के बीच युवा अग्रवाल सभा ने लगाई मीठे पानी की छबील, पक्षियों के लिए की ये खास अपील

AAmandeep Singh
Ladwa Agrawal Sabha Chabeel: लाडवा में भयंकर गर्मी के बीच युवा अग्रवाल सभा ने लगाई मीठे पानी की छबील, पक्षियों के लिए की ये खास अपील
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

लाडवा। (कैलाश गोयल) जून के महीने में आसमान से बरसती आग और लू के थपेड़ों ने आम जनजीवन को बेहाल कर दिया है। ऐसे में प्यास से व्याकुल राहगीरों और श्रमिकों के लिए लाडवा का महाराजा अग्रसेन चौक रविवार को एक बड़ी राहत का केंद्र बन गया। युवा अग्रवाल सभा के बैनर तले उत्साहित युवाओं की टोली ने सुबह से ही चौक पर डेरा डाल दिया और आने-जाने वाले हर मुसाफिर, ऑटो चालक और रेहड़ी पटरी वालों को रोक-रोककर ठंडा-मीठा जल पिलाया।

समाजसेवी सचिन गर्ग ने युवाओं के जज्बे को सराहा

विज्ञापन

इस परोपकारी कार्य का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि और प्रख्यात समाजसेवी सचिन गर्ग ने महाराजा अग्रसेन की भव्य प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया। युवाओं के इस जज्बे को देखकर सचिन गर्ग भावुक हो उठे। उन्होंने कहा, “इस भीषण चिलचिलाती धूप में किसी प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। युवा समाज की रीढ़ हैं और जब हमारी युवा पीढ़ी ऐसे सामाजिक सरोकारों से जुड़ती है, तो समाज की बुनियाद और मजबूत होती है।” उन्होंने भविष्य में भी संस्था को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

दोपहर की धूप से बचने और पक्षियों की परवाह करने की सलाह

इस मौके पर युवा अग्रवाल सभा के प्रधान हिमांशु गोयल ने एक जिम्मेदार नागरिक की तरह लोगों को स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत किया। उन्होंने कहा कि इन दिनों पारा रिकॉर्ड तोड़ रहा है, इसलिए शरीर में पानी की कमी न होने दें। उन्होंने एक व्यावहारिक सलाह देते हुए कहा, “जब तक बहुत ज्यादा जरूरी न हो, सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक कड़कती धूप में निकलने से बचें।”

इसके साथ ही हिमांशु गोयल ने पर्यावरण और जीव-दया का संदेश देते हुए कहा कि हम इंसान तो मांगकर भी पानी पी लेते हैं, लेकिन इस मौसम में बेजुबान पक्षी बूंद-बूंद पानी के लिए तड़पते हैं। इसलिए हर नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह अपने घरों के बाहर या छतों पर मिट्टी के कसोरे (सकोरे) में पानी भरकर रखे, ताकि किसी बेजुबान की जान न जाए।

समाज के प्रबुद्ध जन रहे मौजूद

इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में अग्रवाल समाज और स्थानीय युवाओं का भरपूर सहयोग रहा। छबील के दौरान अग्रवाल सभा के प्रधान विकास सिंगला, शालू बंसल, रोहित गर्ग, वंश कंसल, कपिल गुप्ता, कार्तिक सिंगला, शुभम सिंगल, पूर्वक कंसल, केशव तायल, पार्थ गोयल, शोभित गर्ग, आशीष गर्ग, पुलकित, शिवम तायल, निखिल गोयल, शशांक सिंगला, केशव अग्रवाल और अभी गर्ग सहित दर्जनों युवाओं ने बढ़-चढ़कर अपनी सेवाएं दीं।

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।