Breaking News
CJP-AISA की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा के बोलते ही लगे ‘बंद करो’ के नारेRamleela Viral Video: रामलीला के मंच पर आपस में भिड़े देवता और राक्षस, लाइव हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरलShardiya Navratri Day 5: मां स्कंदमाता को कौन सा रंग है सबसे प्रिय? जानें आज के दिन के नियमKota road accident: कोटा में पिकअप की टक्कर से 6 महीने की गर्भवती महिला की मौत, 3 साल की बेटी घायलMahendragarh News: हकेवि कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने दिखाई हरी झंडी, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर के लिए रवाना हुआ विद्यार्थियों का दलCJP-AISA की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा के बोलते ही लगे ‘बंद करो’ के नारेRamleela Viral Video: रामलीला के मंच पर आपस में भिड़े देवता और राक्षस, लाइव हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरलShardiya Navratri Day 5: मां स्कंदमाता को कौन सा रंग है सबसे प्रिय? जानें आज के दिन के नियमKota road accident: कोटा में पिकअप की टक्कर से 6 महीने की गर्भवती महिला की मौत, 3 साल की बेटी घायलMahendragarh News: हकेवि कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने दिखाई हरी झंडी, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर के लिए रवाना हुआ विद्यार्थियों का दल

Baby Born With Tail: मैक्सिको में पूंछ के साथ जन्मी बच्ची, मेडिकल हिस्ट्री का दुर्लभतम मामला देख हैरान रह गए डॉक्टर

AAmandeep Singh
शेयर करें
Baby Born With Tail: मैक्सिको में पूंछ के साथ जन्मी बच्ची, मेडिकल हिस्ट्री का दुर्लभतम मामला देख हैरान रह गए डॉक्टर

मैक्सिको में पूंछ के साथ जन्मी बच्ची, मेडिकल हिस्ट्री का दुर्लभतम मामला देख हैरान रह गए डॉक्टर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Baby Born With Tail: चिकित्सा जगत में कई बार ऐसे बेहद दुर्लभ और अनूठे मामले सामने आते हैं, जो न केवल डॉक्टरों को हैरत में डाल देते हैं बल्कि आम लोगों को भी हैरान कर देते हैं। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला उत्तर-पूर्वी मैक्सिको के एक ग्रामीण अस्पताल से सामने आया है, जहां एक नवजात बच्ची का जन्म ‘पूंछ’ के साथ हुआ। (Rare Medical Mystery) सिजेरियन डिलीवरी के जरिए जन्मी यह बच्ची जन्म के वक्त पूरी तरह स्वस्थ थी, लेकिन डॉक्टरों की नजर जैसे ही उसकी रीढ़ की हड्डी के निचले हिस्से पर पड़ी, वे भी सन्न रह गए।

2 इंच लंबी थी पूंछ, सुई चुभाने पर रोई थी मासूम

विज्ञापन

डॉक्टरों के रूटीन चेकअप के दौरान पाया गया कि बच्ची की रीढ़ की हड्डी के निचले हिस्से से करीब 2 इंच लंबी एक पूंछ जैसी संरचना जुड़ी हुई थी, जिस पर हल्के बाल भी उगे हुए थे।

‘जर्नल ऑफ पीडियाट्रिक सर्जरी’ में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टरों ने जब इसकी गहनता से जांच की तो पता चला कि इसमें कोई हड्डी मौजूद नहीं थी। यह मुख्य रूप से वसा (चर्बी) और टिश्यूज (ऊतकों) से बनी हुई थी। हालांकि, जब जांच के दौरान इसमें हल्की सुई चुभाई गई तो बच्ची तुरंत रो पड़ी, जिससे यह साफ हो गया कि इस हिस्से में नसें पूरी तरह सक्रिय थीं।

मेडिकल इतिहास में दर्ज हैं महज 40 के करीब मामले

विशेषज्ञों का कहना है कि इंसानों में इस प्रकार ‘ट्रू टेल’ या पूंछ के साथ जन्म होना बेहद दुर्लभ घटनाओं में गिना जाता है। पूरे विश्व के चिकित्सा इतिहास में अब तक ऐसे सिर्फ 40 के आसपास मामले ही आधिकारिक तौर पर दर्ज किए गए हैं। (Mexico Baby Tail Case) मैक्सिको में सामने आई इस स्थिति ने एक बार फिर विशेषज्ञों का ध्यान अपनी ओर खींचा। डॉक्टरों ने बच्ची की सेहत और विकास पर दो महीने तक लगातार निगरानी रखी। इस दौरान बच्ची के शारीरिक विकास के साथ-साथ यह पूंछ भी थोड़ी बढ़कर करीब 5.7 सेंटीमीटर लंबी हो गई थी।

दो महीने बाद सफल सर्जरी, अब पूरी तरह स्वस्थ है मासूम

जब डॉक्टरों को यह भरोसा हो गया कि बच्ची ऑपरेशन के लिए पूरी तरह से तैयार है, तब सर्जनों की एक विशेषज्ञ टीम ने विशेष सर्जरी के जरिए इस पूंछ को रीढ़ की हड्डी से सुरक्षित तरीके से अलग कर दिया। (Human Tail Birth Case)  इसके साथ ही डॉक्टरों ने उस जगह की री-कंस्ट्रक्शन सर्जरी भी की ताकि भविष्य में बच्ची को कोई शारीरिक समस्या न हो।

गनीमत यह रही कि पूरा ऑपरेशन बिना किसी जटिलता के कामयाब रहा। सर्जरी के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो चुकी इस मासूम बच्ची को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और वह अब अपने घर पर बिल्कुल ठीक है।

यह भी पढ़ें–Delhi Lifestyle American Woman: अमेरिका छोड़िए, दिल्ली की इस चीज पर फिदा हुई अमेरिकी महिला, बोली- ‘यही तो असली भारत है’

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।