Nangal Chaudhary : बार एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रधान एडवोकेट विजयपाल का हुआ जोरदार अभिनंदन, गौ रक्षा दल और समाजसेवियों ने दी शुभकामनाएं
नवनियुक्त बार एसोसिएशन का अभिनंदन करते गौ रक्षा दल के कार्यकर्ता।
Nangal Chaudhary : (विजय यादव) गौ रक्षा दल ने समाजसेवी सुधीर चौधरी की अगुवाई में बार एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रधान एडवोकेट विजयपाल का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रधान ने युवाओं को सामाजिक सरोकारों और समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया। कहा कि अपराध और भय मुक्त समाज विकास कर सकता है।
उन्होंने कहा कि समाज में अधिवक्ताओं की भूमिका केवल न्यायालय में कानूनी पैरवी तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंद और पीड़ित लोगों को न्याय की राह दिखाना भी उनका नैतिक दायित्व है। भ्रष्ट व्यवस्था, दबंगई या अन्य कारणों से परेशान लोगों को न्यायालय से राहत की उम्मीद होती है। ऐसे लोगों को समय पर और सच्चाई के आधार पर न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं को अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभानी चाहिए। पीड़ित व्यक्ति को कानूनी प्रक्रिया की सही जानकारी और उचित मार्गदर्शन मिलना भी जरूरी है।
न्याय व्यवस्था में लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए अधिवक्ताओं को अपने पेशे की गरिमा और नैतिक मूल्यों का ध्यान रखना चाहिए। जरूरतमंद व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए कानून के दायरे में रहकर हरसंभव प्रयास किया जाना चाहिए।
समाजसेवी सुधीर चौधरी ने कहा कि सामाजिक कुरीतियां समाज की प्रगति में बाधक बनती हैं। युवाओं को नशा, अपराध, अंधविश्वास और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर समाज सुधार में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
उन्होंने युवाओं से सामाजिक जागरूकता अभियानों से जुड़ने का आह्वान किया। युवाओं की सकारात्मक सोच और सामाजिक संगठनों के सामूहिक प्रयासों से ही संस्कारवान एवं सभ्य समाज का निर्माण संभव है। इस दौरान जेजेपी के हलका प्रधान एडवोकेट प्रमोद ताखर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हजारीलाल लंबाेरा, सतबीर बढेसरा, प्रभारी विनोद भील, गौतम नंबरदार समेत गणमान्य लोग मौजूद रहे।
यह भी देखें – बिगोपुर गांव में बिजली निगम की बड़ी लापरवाही, तीन फीट की ऊंचाई पर लटक रहे तार
