Nangal Chaudhary News: नई अनाज मंडी नांगल चौधरी में बाजरे की खरीद कार्य को सुव्यवस्थित ढंग से चलाने के लिए रिवाइज्ड शेड्यूल जारी किया है।
यह जानकारी देते हुए सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी, मार्केट कमेटी नांगल चौधरी ने बताया कि 7 से 9 नवंबर तक अवकाश रहेगा। उन्होंने बताया कि 10 नवंबर को भुंगारका, मोहनपुर, नांगल कालिया, नांगल नुनिया, नांगल पीपा, नांगल सोडा गांवों के किसानों की फसल खरीदी जाएगी।
11 को मुसनोता, नांगल चौधरी, नांगल दर्गु, नोलाजा, नेहरू नगर, नारेहडी, 12 को नापला, नायन, नियामतपुर, नियाज़लीपुर, निजामपुर, पवेरा, 13 को पांचनोता, रायमलिकपुर, रोपड सराय, सैदलीपुर, सहबाजपुर, सरेली तथा 14 नवंबर को श्योरामनाथपूरा, शिमली, सिरोही बहाली, थनवास, तोताहेड़ी, उदयपुर कटारिया गांवों के किसानों की फसल खरीदी जाएगी।
यह भी देखें – नई अनाज मंडी नारनौल में बाजरे की खरीद के लिए नया गांववार शेड्यूल जारी, 11 नवंबर से फिर शुरू होगी सरकारी खरीद


