September 22, 2026

Nangal Chaudhary : बिगोपुर गांव में बिजली निगम की बड़ी लापरवाही, तीन फीट की ऊंचाई पर लटक रहे तार

0
Nangal Chaudhary : बिगोपुर गांव में बिजली निगम की बड़ी लापरवाही, तीन फीट की ऊंचाई पर लटक रहे तार

बिगोपुर के हरिजन मोहल्ले मेें नीचे लटकते बिजली सप्लाई के तार।

Nangal Chaudhary : (विजय यादव) बिगोपुर गांव के हरिजन मोहल्ले में बिजली निगम की लापरवाही ग्रामीणों की जान पर भारी पड़ सकती है। यहां पिछले कई महीनों से बिजली सप्लाई के तार जमीन से महज करीब तीन फीट की ऊंचाई पर लटक रहे हैं। मोहल्ले में आने-जाने वाले ग्रामीणों के सिर के बेहद करीब से गुजर रहे इन तारों को देखकर ही लोग सहम जाते हैं। सबसे ज्यादा चिंता छोटे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर बनी हुई है।

 

 

विवेक यादव, कृष्ण कुमार, अशोक कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार निगम ने प्रत्येक गांव में डोमेस्टिक फीडर से बिजली सप्लाई मुहैया करवा दी है। लेकिन तार बिछाने में लापरवाही बरती गई है, जो ग्रामीणों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है।

 

हरिजन मोहल्ले में बीते खंबे टेढे हो गए, जिस कारण तार नीचे लटक गए। समस्या की शिकायत बिजली निगम के कर्मचारियों और संबंधित अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत करवाकर तारों को ऊंचा करवाने की मांग की, लेकिन शिकायतों के बावजूद स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ।

 

 

ग्रामीणों का कहना है कि तेज हवा चलने पर तार और नीचे झूलने लगते हैं। ऐसे में मोहल्ले से गुजरने वाले लोगों को हर समय हादसे का डर बना रहता है। यदि किसी व्यक्ति का संपर्क इन तारों से हो गया तो गंभीर हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि मोहल्ले में बच्चों का आना-जाना लगा रहता है, इसलिए खतरा और बढ़ जाता है।

 

 

बारिश और नमी के दौरान खुले एवं नीचे लटकते बिजली तार और अधिक चिंता का कारण बन जाते हैं। ग्रामीणों ने निगम से मांग की है कि किसी हादसे का इंतजार करने के बजाय तत्काल मौके का निरीक्षण कर तारों को सुरक्षित ऊंचाई पर किया जाए और बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।

 

 

ग्रामीणों का कहना है कि कोई दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी। उन्होंने प्रशासन और बिजली निगम के अधिकारियों ेसे मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने तथा लटकते तारों को तुरंत ठीक करवाने की मांग की है।

 

 

 

बिगोपुर में तार लटकने की शिकायत मिल चुकी, जल्द होगी रिपेयर

निगम के कनिष्ठ अभियंता रणबीर सिंह ने बताया कि बिगोपुर के हरिजन मोहल्ले में बिजली सप्लाई के तार लटकने की शिकायत मिली है। जिससे लाइन बिछाने वाले ठेकेदार को अवगत करवा दिया है। उन्होंने बुधवार की शाम तक लाइन की रिपेयर करने का भरोसा दिया है। उन्होंने बताया कि लटकते तारों में रबड़ की कवर डाली गई है, ताकि संभावित हादसे को रोका जा सके।

 

 

यह भी देखें – अज्ञात कारणों से लगी आग में सैकड़ों मन कड़बी और बाजरा जलकर राख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed