Breaking News
Astrological Alert: इन राशियों के लिए आसान नहीं होगा अगला डेढ़ हफ्ता, रखें खास सावधानीHaryana-UP Expressway: 4800 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा नया हाईवे, हरियाणा  के इन जिलों की चमकेगी किस्मतBhiwani Accident: हांसी-भिवानी रोड परखड़े कैंटर से टकराई हरियाणा रोडवेज की बस, कई सवारियां घायलKaithal News: कैथल में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार रुपये रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथों गिरफ्ताNarnaul News Update: नारनौल में विनोद सैनी आत्महत्या मामला, परिजनों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन, पुलिस ने निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासनAstrological Alert: इन राशियों के लिए आसान नहीं होगा अगला डेढ़ हफ्ता, रखें खास सावधानीHaryana-UP Expressway: 4800 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा नया हाईवे, हरियाणा  के इन जिलों की चमकेगी किस्मतBhiwani Accident: हांसी-भिवानी रोड परखड़े कैंटर से टकराई हरियाणा रोडवेज की बस, कई सवारियां घायलKaithal News: कैथल में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार रुपये रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथों गिरफ्ताNarnaul News Update: नारनौल में विनोद सैनी आत्महत्या मामला, परिजनों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन, पुलिस ने निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासन

Narnaul: पेट्रोल पंपों पर बिना पीयूसीसी और हेलमेट के नहीं मिलेगा ईंधन

Narnaul: पेट्रोल पंपों पर बिना पीयूसीसी और हेलमेट के नहीं मिलेगा ईंधन
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ddharm narain

Narnaul:

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सड़क हादसों में कमी लाने के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बुधवार को लघु सचिवालय में जिला सड़क सुरक्षा समिति और सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर यह सुनिश्चित कराया जाए कि बिना पीयूसीसी (प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र) के किसी भी वाहन को ईंधन न दिया जाए। इसी तरह बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन चालकों को भी पेट्रोल न दिया जाए।
उपायुक्त ने बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से स्कूल बसों की जांच निरंतर जारी रखने के निर्देश भी दिए गए।
उन्होंने पेट्रोल पंपों पर इन निर्देशों की पालना के लिए पुलिस और जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक को निरंतर निरीक्षण करने को कहा गया।
उन्होंने परिवहन विभाग को प्रदूषण जांच केंद्रों की नियमित जांच के आदेश दिए गए।
डीसी ने सभी सड़क स्वामित्व वाली एजेंसियों को हर हादसा स्थल पर कार्रवाई कर रिपोर्ट देने को कहा गया।
उन्होंने शराब या नशे का सेवन करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और कोचिंग सेंटरों से भी पॉलिसी की पालना कराने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि हिट एंड रन के मामलों की जांच करके जल्द कार्यवाही की जाए ताकि पीड़ितों को समय पर मुआवजा राशि मिल सके। उन्होंने सभी अवैध कट को भी जल्द से जल्द बंद करने के निर्देश दिए ।
इस मौके पर सचिव आरटीए मनोज कुमार ने बिंदुवार एजेंडा पेश किया। नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने भी अपने सुझाव दिए।
बैठक में एसडीएम महेंद्रगढ़ योगेश सैनी, सीईओ जिला परिषद निर्मल नागर, एसडीएम नांगल चौधरी उदय सिंह, एसडीएम नारनौल गुरविंदर सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
————————
ये हैं दो माह के चालान के आंकड़े

विज्ञापन

पुलिस के आंकड़ों के अनुसार सितंबर और अक्तूबर में हेलमेट न पहनने पर 2,451 और 1,551 चालान हुए। ओवरस्पीड के 844 और 338 चालान किए गए, जबकि शराब पीकर वाहन चलाने के 14 और 10 मामले दर्ज हुए। उपायुक्त ने रेड लाइट जंप और ओवरस्पीड पर ज्यादा चालान करने तथा ओवरलोड वाहनों की चेकिंग बढ़ाने को कहा।

 

यह भी देखें      बिग बॉस 20 में बड़ा घमासान, इन तीन कंटेस्टेंट्स की गलती से पूरे घर को भुगतनी पड़ी सजा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।