Narnaul News Update: मंगलामुखी समाज के प्रधान विनोद सैनी की आत्महत्या के मामले में परिजनों और समाज के लोगों ने न्याय की गुहार लगाते हुए नारनौल थाने के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। परिजनों ने पुलिस से मांग की है कि वीडियो और सुसाइड नोट में सामने आए दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
इस बीच, जिला पुलिस महेंद्रगढ़ ने मामले पर अपना आधिकारिक वक्तव्य जारी किया है। पुलिस के अनुसार, एसपी दीपक कुमार के निर्देश और एएसपी विरेंद्र सिंह की निगरानी में इस संवेदनशील मामले की गहन और निष्पक्ष जांच की जा रही है।
पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो सहित सभी पहलुओं को खंगाल रही है और नामजद लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच में जिसकी भी संलिप्तता पाई जाएगी, उसके खिलाफ त्वरित और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी देखें – नारनौल में मंगलामुखी समाज के प्रधान विनोद सैनी ने की आत्महत्या, पत्नी ने लगाई मामले की सीबीआई जांच की गुहार

