Breaking News
Haryana-UP Expressway: 4800 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा नया हाईवे, हरियाणा  के इन जिलों की चमकेगी किस्मतBhiwani Accident: हांसी-भिवानी रोड परखड़े कैंटर से टकराई हरियाणा रोडवेज की बस, कई सवारियां घायलKaithal News: कैथल में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार रुपये रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथों गिरफ्ताNarnaul News Update: नारनौल में विनोद सैनी आत्महत्या मामला, परिजनों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन, पुलिस ने निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासनRice recipes: रोज के सादे चावल से हो गए हैं बोर? इन 7 आसान तरीकों से बनाएं अपने राइस को रेस्टोरेंट जैसा स्वादिष्टHaryana-UP Expressway: 4800 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा नया हाईवे, हरियाणा  के इन जिलों की चमकेगी किस्मतBhiwani Accident: हांसी-भिवानी रोड परखड़े कैंटर से टकराई हरियाणा रोडवेज की बस, कई सवारियां घायलKaithal News: कैथल में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार रुपये रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथों गिरफ्ताNarnaul News Update: नारनौल में विनोद सैनी आत्महत्या मामला, परिजनों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन, पुलिस ने निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासनRice recipes: रोज के सादे चावल से हो गए हैं बोर? इन 7 आसान तरीकों से बनाएं अपने राइस को रेस्टोरेंट जैसा स्वादिष्ट

Narnaul: जिला स्तरीय बाल महोत्सव-2026- बाल भवन में 8 दिवसीय प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ

Narnaul: जिला स्तरीय बाल महोत्सव-2026-  बाल भवन में 8 दिवसीय प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ddharm narain

Narnaul: हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की महासचिव मीना कंबोज के दिशा निर्देशानुसार आज बाल भवन नारनौल में 8 दिवसीय जिला स्तरीय बाल महोत्सव-2026 की प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ किया। उपायुक्त एवं जिला बाल कल्याण परिषद की अध्यक्ष अनुपमा अंजली ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सेवानिवृत्त जिला बाल कल्याण अधिकारी विपिन कुमार शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेन्द्र सिंह ने की।


मुख्य अतिथि अनुपमा अंजली ने बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों से कहा कि बाल भवन बच्चों की आयु, रुचि और योग्यता के अनुसार उनकी प्रतिभा को निखारने का एक सशक्त मंच है। उन्होंने बच्चों से जीवन में सफलता पाने के लिए निरंतर प्रयास करने, असफलता से सीख लेने और अभिभावकों व शिक्षकों के बताए सही मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर सभी प्रतिभागी बच्चों को रिफ्रेशमेंट भी वितरित की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि सोलो डांस और ग्रुप डांस (प्रथम व द्वितीय ग्रुप) में प्रथम व द्वितीय स्थान पाने वाले बच्चे मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। वहीं कार्ड मेकिंग (प्रथम ग्रुप) और क्ले मॉडलिंग (प्रथम व द्वितीय ग्रुप) के विजेता प्रतिभागी सीधे राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे, जिनकी तिथियां और स्थान मुख्यालय चंडीगढ़ द्वारा बाद में घोषित किए जाएंगे। इन सभी विजेताओं को 14 नवंबर को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय बाल दिवस समारोह में उपायुक्त द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
महोत्सव के पहले दिन आयोजित कार्ड मेकिंग, क्ले मॉडलिंग, सोलो डांस और ग्रुप डांस की प्रतियोगिताओं में जिले के 40 सरकारी व गैर-सरकारी स्कूलों के 510 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने क्ले मॉडलिंग में फ्री-हैंड कलाकृतियां बनाईं, कार्ड मेकिंग में विभिन्न त्योहारों व विशेष दिवसों पर सुंदर कार्ड बनाए और नृत्य प्रतियोगिताओं में हरियाणवी व लोक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। मंच संचालन कार्यक्रम अधिकारी विवेक कुमार, लिपिक सुरेंद्र शर्मा और परियोजना निदेशक रोहताश सिंह रंगा ने किया।
प्रतियोगिताओं को निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए संगीत व कला विशेषज्ञों ने निर्णायक की भूमिका निभाई। नृत्य प्रतियोगिताओं में डॉ. कुसुम लत्ता, वंदना शर्मा, ललित कुमार (PGT) और ललित कुमार (TGT) निर्णायक भूमिका निभाई। वहीं कार्ड मेकिंग व क्ले मॉडलिंग में सुमन लता, पूनम शर्मा, सीमा कुमारी और हिमांशु राठी ने निर्णायक की जिम्मेदारी संभाली।

विज्ञापन

प्रथम दिन के घोषित परिणाम:

एकल नृत्य (प्रथम ग्रुप) में आर.पी.एस. स्कूल महेंद्रगढ़ की रुचिका ने प्रथम, सूरज सीनियर सेकेंडरी स्कूल महेंद्रगढ़ की आयशा ने द्वितीय, आर.पी.एस. पब्लिक स्कूल नारनौल के अंश आर्य व सी.एल. पब्लिक स्कूल नारनौल की वंदना ने तृतीय तथा एच.पी.एस. नारनौल की नैंसी ने सांत्वना स्थान प्राप्त किया।
कार्ड मेकिंग (प्रथम ग्रुप) में भारती पब्लिक स्कूल नारनौल की ईशिता वर्मा ने प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर नांगल चौधरी की पलक ने द्वितीय, द वेदांता इंटरनेशनल स्कूल नारनौल की मानसी ने तृतीय, एम.एल.एस. डी.ए.वी. नारनौल की पहल ने सांत्वना (प्रथम) व यदुवंशी शिक्षा निकेतन सतनाली के लक्षित ने सांत्वना (द्वितीय) स्थान हासिल किया।
क्ले मॉडलिंग (प्रथम ग्रुप) में एम.ए.एस.डी. नारनौल की कनिका मेचू ने प्रथम, आर.पी.एस. महेंद्रगढ़ की यशविनी ने द्वितीय, भारती पब्लिक स्कूल नारनौल की नव्या वर्मा ने तृतीय, एम.एल.एस. डी.ए.वी. नारनौल की भावना ने सांत्वना (प्रथम) व यदुवंशी शिक्षा निकेतन महेंद्रगढ़ की दिव्या ने सांत्वना (द्वितीय) स्थान प्राप्त किया।
क्ले मॉडलिंग (द्वितीय ग्रुप) में रामचंद्र पब्लिक स्कूल कनीना की वैष्णवी ने प्रथम, द वेदांता इंटरनेशनल स्कूल नारनौल के चार्विक ने द्वितीय, हैप्पी एवरग्रीन महेंद्रगढ़ की जिया ने तृतीय, भारती पब्लिक स्कूल नारनौल की मिशिका ने सांत्वना (प्रथम) व यदुवंशी शिक्षा निकेतन महेंद्रगढ़ की तन्वी यादव ने सांत्वना (द्वितीय) स्थान प्राप्त किया।
जिला बाल कल्याण अधिकारी ने बताया कि 22 अक्टूबर को सोलो डांस और ग्रुप डांस के तृतीय व चतुर्थ ग्रुप की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर बाल भवन का समस्त स्टाफ, शिक्षक और विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी मौजूद रहे।

 

यह भी देखें      Narnaul: बच्चों ने जैन धर्म की महत्वपूर्ण पूजा विधियों को सीखा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।