Narnaul: प्रतिभा विकास एवं जन कल्याण मंच, नारनौल द्वारा ऐतिहासिक स्थल जलमहल के साथ लगते पंचकुई तालाब पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मंच के सदस्यों ने तालाब एवं उसके आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर मंच के प्रधान प्रमोद शर्मा ने कहा कि प्रतिभा विकास एवं जन कल्याण मंच का उद्देश्य समाज में छुपी हुई प्रतिभाओं को निखारने के साथ-साथ जनहित एवं सामाजिक कल्याण के कार्यों में सक्रिय योगदान देना है। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी का नैतिक दायित्व है और मंच भविष्य में भी ऐसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियानों को निरंतर आगे बढ़ाएगा।
इस स्वच्छता अभियान में मंच के उपप्रधान मूलचंद सैनी, सचिव विक्रम यादव, सहसचिव देवेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य डॉ विकास निर्मल एवं डॉ प्रवीण अग्रवाल सहित महेश अरोड़ा, मनीष आहूजा, रामचंद्र यादव, रामकिशन सैनी, विनोद यादव तथा मंच के अन्य सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
Narnaul: ऐतिहासिक एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी का नैतिक दायित्व

AI Quick Summary
Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.
Listen to this article
AUDIO VERSION
ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन
