Breaking News
Karnal Crime: करनाल में शराब ठेके पर चाकू दिखाकर लूट का मामला, CIA-1 ने मेरठ रोड से दबोचे दो शातिर आरोपीAkshay Kumar Food Trends: फैंसी विदेशी खान-पान पर अक्षय कुमार का तंज, जानिए क्यों गुजराती थाली के आगे फीके हैं महंगे सुपरफूड्सAteli Mandi News: कनीना रोड पर सड़क हादसा, एजुकेशन टूर से लौट रही छात्रा की मौत और प्रोफेसर सहित दो घायलNarnaul News: हरियाणा के 60 गौरवशाली वर्ष पूरे होने पर जिला महेंद्रगढ़ में धूमधाम से मनाया गया हीरक जयंती समारोहYamunanagar News: यमुनानगर में भिखारी बनकर आए शातिर ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटीं सोने की बालियांKarnal Crime: करनाल में शराब ठेके पर चाकू दिखाकर लूट का मामला, CIA-1 ने मेरठ रोड से दबोचे दो शातिर आरोपीAkshay Kumar Food Trends: फैंसी विदेशी खान-पान पर अक्षय कुमार का तंज, जानिए क्यों गुजराती थाली के आगे फीके हैं महंगे सुपरफूड्सAteli Mandi News: कनीना रोड पर सड़क हादसा, एजुकेशन टूर से लौट रही छात्रा की मौत और प्रोफेसर सहित दो घायलNarnaul News: हरियाणा के 60 गौरवशाली वर्ष पूरे होने पर जिला महेंद्रगढ़ में धूमधाम से मनाया गया हीरक जयंती समारोहYamunanagar News: यमुनानगर में भिखारी बनकर आए शातिर ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटीं सोने की बालियां

Narnaul News: हरियाणा के 60 गौरवशाली वर्ष पूरे होने पर जिला महेंद्रगढ़ में धूमधाम से मनाया गया हीरक जयंती समारोह

Narnaul News: हरियाणा के 60 गौरवशाली वर्ष पूरे होने पर जिला महेंद्रगढ़ में धूमधाम से मनाया गया हीरक जयंती समारोह

हरियाणा के 60 गौरवशाली वर्ष पूरे होने पर जिला महेंद्रगढ़ में धूमधाम से मनाया गया हीरक जयंती समारोह

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Narnaul News: हरियाणा राज्य के गठन के गौरवशाली 60 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में रविवार को सभागार में जिला स्तरीय हीरक जयंती समारोह मनाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम से पहले नागरिकों ने बड़ी एलईडी के जरिए राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल प्रो.असीम कुमार घोष तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का लाईव संबोधन सुना। जिला स्तर के कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक दीपक ने किया।

इस मौके पर नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया ने कहा कि गठन के बाद से हरियाणा ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजा है और साथ ही आधुनिकता को भी अपनाया है।

विज्ञापन
Narnaul News: हरियाणा के 60 गौरवशाली वर्ष पूरे होने पर जिला महेंद्रगढ़ में धूमधाम से मनाया गया हीरक जयंती समारोह
हरियाणा के 60 गौरवशाली वर्ष पूरे होने पर जिला महेंद्रगढ़ में धूमधाम से मनाया गया हीरक जयंती समारोह

उन्होंने कहा कि प्रदेश ने न केवल विकास के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं, बल्कि देश की प्रगति में भी अहम योगदान दिया है। यहां के वीर जवानों और खिलाड़ियों ने हमेशा देश का मस्तक ऊंचा रखा है, जबकि किसानों ने अन्न के भंडार भरकर देश की खाद्यान्न जरूरतों को पूरा किया है।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों के बच्चों और सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की सांस्कृतिक टीमों ने हरियाणवी संस्कृति से ओतप्रोत रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत राज्य गीत ‘जय जय जय हरियाणा’ से हुई।

इस अवसर पर एसडीएम नारनौल गुरविंदर सिंह, नगराधीश डॉ. मंगल सेन और डीएसपी भारत भूषण तथा सीएमओ डॉ अशोक कुमार सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।

 

 

 

यह भी देखें – राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली रैली में शामिल होने के लिए महेंद्रगढ़ जिले से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता हुए रवाना

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।