Breaking News
Narnaul News: राजकीय महाविद्यालय नारनौल में जोनल युवा महोत्सव ‘तरंग’ के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, 21 महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभाKarnal Crime: करनाल में शराब ठेके पर चाकू दिखाकर लूट का मामला, CIA-1 ने मेरठ रोड से दबोचे दो शातिर आरोपीAkshay Kumar Food Trends: फैंसी विदेशी खान-पान पर अक्षय कुमार का तंज, जानिए क्यों गुजराती थाली के आगे फीके हैं महंगे सुपरफूड्सAteli Mandi News: कनीना रोड पर सड़क हादसा, एजुकेशन टूर से लौट रही छात्रा की मौत और प्रोफेसर सहित दो घायलNarnaul News: हरियाणा के 60 गौरवशाली वर्ष पूरे होने पर जिला महेंद्रगढ़ में धूमधाम से मनाया गया हीरक जयंती समारोहNarnaul News: राजकीय महाविद्यालय नारनौल में जोनल युवा महोत्सव ‘तरंग’ के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, 21 महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभाKarnal Crime: करनाल में शराब ठेके पर चाकू दिखाकर लूट का मामला, CIA-1 ने मेरठ रोड से दबोचे दो शातिर आरोपीAkshay Kumar Food Trends: फैंसी विदेशी खान-पान पर अक्षय कुमार का तंज, जानिए क्यों गुजराती थाली के आगे फीके हैं महंगे सुपरफूड्सAteli Mandi News: कनीना रोड पर सड़क हादसा, एजुकेशन टूर से लौट रही छात्रा की मौत और प्रोफेसर सहित दो घायलNarnaul News: हरियाणा के 60 गौरवशाली वर्ष पूरे होने पर जिला महेंद्रगढ़ में धूमधाम से मनाया गया हीरक जयंती समारोह

Ateli Mandi News: कनीना रोड पर सड़क हादसा, एजुकेशन टूर से लौट रही छात्रा की मौत और प्रोफेसर सहित दो घायल

Ateli Mandi News: कनीना रोड पर सड़क हादसा, एजुकेशन टूर से लौट रही छात्रा की मौत और प्रोफेसर सहित दो घायल

कनीना रोड पर सड़क हादसा, एजुकेशन टूर से लौट रही छात्रा की मौत और प्रोफेसर सहित दो घायल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Ateli Mandi News: कनीना रोड पर सलीमपुर मंदिर के पास शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि एक अन्य छात्रा और प्रोफेसर गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भीटेडा महाविद्यालय की छात्राएं दो दिन पहले एजुकेशन टूर पर गई थीं। सुबह सभी छात्राएं समय पर महाविद्यालय परिसर पहुंच गई थीं। इसके बाद प्रोफेसर डॉ. जयपाल अपनी गाड़ी में छात्राओं को उनके घरों तक छोड़ने के लिए निकले। जैसे ही गाड़ी कनीना रोड पर सलीमपुर मंदिर के पास पहुंची, अचानक संतुलन बिगड़ने से सड़क से नीचे उतरकर खाई में पलट गई।

विज्ञापन

हादसे में गाड़ी में सवार दो छात्राएं और चालक डॉ. जयपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि हादसे के बाद डॉ. जयपाल ने हिम्मत दिखाते हुए मौके पर ही दोनों छात्राओं को सीपीआर देना शुरू किया। उस समय तक दोनों छात्राओं की हालत ठीक बताई गई थी।

सूचना मिलते ही राम हॉस्पिटल की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। अस्पताल ले जाने के दौरान छात्रा रित ने दम तोड़ दिया। दूसरी घायल छात्रा को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, जबकि डॉ. जयपाल का अस्पताल में उपचार जारी है।

 

 

यह भी देखें – हरियाणा के 60 गौरवशाली वर्ष पूरे होने पर जिला महेंद्रगढ़ में धूमधाम से मनाया गया हीरक जयंती समारोह

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।