Breaking News
Monthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएंMonthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं

Narnaul News: नारनौल में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, भारत विकास परिषद ने कर्मचारी कॉलोनी पार्क में रोपे पौधे

Narnaul News: नारनौल में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, भारत विकास परिषद ने कर्मचारी कॉलोनी पार्क में रोपे पौधे

नारनौल में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, भारत विकास परिषद ने कर्मचारी कॉलोनी पार्क में रोपे पौधे

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Narnaul News: तेजी से बदलते मौसम और घटती हरियाली के बीच पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर भारत विकास परिषद (शाखा नारनौल) के कार्यकर्ता रविवार सुबह मैदान में उतरे। ‘पर्यावरण बचाओ मुहिम’ के तहत संस्था की ओर से स्थानीय कर्मचारी कॉलोनी स्थित पार्क में विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह 7 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

पेड़ हैं तो वर्षा है और वर्षा है तो जीवन: डीएसपी भारत भूषण

विज्ञापन

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे डीएसपी भारत भूषण ने खुद पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज के दौर में पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना महज एक औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारी सबसे बड़ी जरूरत बन चुका है।

पेड़-पौधे ही हमारी सांसों का आधार हैं। उन्होंने आह्वान किया कि हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए और उसकी परवरिश का जिम्मा भी उठाना चाहिए, ताकि हम अपनी भावी पीढ़ियों को एक स्वच्छ और सांस लेने योग्य वातावरण सौंप सकें।

पौधा लगाने के साथ सहेजने का लिया संकल्प

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे परिषद के शाखा अध्यक्ष मुकेश जैन ने संस्था का विजन सामने रखा। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद का मकसद सिर्फ औपचारिक रूप से गड्ढा खोदकर पौधा लगाना नहीं है, बल्कि उस पौधे के बड़े होने तक उसकी देखभाल करना है। “पेड़ लगाएं, जीवन बचाएं” के संदेश के साथ परिषद के सदस्यों ने अपने-अपने इलाकों में हरियाली बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

इस मौके पर सचिव संदीप शुक्ला, कोषाध्यक्ष भगत सिंह सैनी और पर्यावरण प्रकल्प प्रमुख सुनील चुघ ने संयुक्त रूप से कहा कि आज रोपा गया एक छोटा सा पौधा आने वाले कल में हरी-भरी दुनिया की नींव बनता है। वृक्षों से ही वर्षा चक्र संचालित होता है, इसलिए हर पौधा प्रकृति के लिए ऑक्सीजन का उपहार है।

फलदार और छायादार पौधों से महका पार्क

अभियान के दौरान पार्क परिसर में नीम, शीशम, जामुन सहित कई छायादार और फलदार पौधे रोपे गए। उपस्थित सभी नागरिकों ने पौधों को पानी दिया और उनकी ट्री-गार्ड से सुरक्षा करने का वचन लिया।

इस अवसर पर नरेश गोगिया, कविंद्र सचदेवा, सुनील गौड़, बजरंग लाल गुप्ता, नवीन गुप्ता, पवन यादव, पवन अरोड़ा, एडवोकेट हितेश वर्मा, नरोत्तम सोनी, अशोक कुमार, धीरज भयाना, सुभाष कश्यप, नीरज अग्रवाल, वीडी वशिष्ठ, सरोज कश्यप, विनय मित्तल, सुभाष सिंगला, राहुल वर्मा, लक्ष्मी सचदेवा, दयाकिशन शांडिल्य, कमलेश वर्मा और डॉ. मुकेश बंबोरिया समेत शहर के कई प्रमुख गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा में 27 जुलाई से मानसून पकड़ेगा रफ्तार, 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।