Breaking News
Monthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएंMonthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं

Narnaul News: छात्रों के साथ अमानवीय व्यवहार पर भड़की कांग्रेस, नारनौल में आज शाम निकलेगा कैंडल मार्च

Narnaul News: छात्रों के साथ अमानवीय व्यवहार पर भड़की कांग्रेस, नारनौल में आज शाम निकलेगा कैंडल मार्च

छात्रों के साथ अमानवीय व्यवहार पर भड़की कांग्रेस, नारनौल में आज शाम निकलेगा कैंडल मार्च

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Narnaul News: दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर हुए पुलिसिया लाठीचार्ज और अमानवीय व्यवहार की आंच अब हरियाणा के जिलों तक पहुंचने लगी है।

घायल छात्रों के प्रति एकजुटता जाहिर करने और प्रशासन की इस बर्बरता के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी, महेंद्रगढ़ ने शनिवार को सड़क पर उतरने का फैसला किया है। आज शाम 6:30 बजे नारनौल शहर में एक विशाल कैंडल मार्च (पैदल मार्च) निकाला जाएगा।

विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से अंबेडकर प्रतिमा तक निकलेगा मार्च

कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देते हुए नारनौल कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मानपाल यादव ने बताया कि यह कैंडल मार्च शाम ठीक साढ़े छह बजे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के सामने से शुरू होगा।

इसके बाद कार्यकर्ता और आम नागरिक हाथ में मोमबत्तियां और तख्तियां लेकर महावीर चौक होते हुए महेंद्रगढ़ रोड स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक शांतिपूर्ण पैदल मार्च करेंगे। अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष पहुंचकर छात्र हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया जाएगा।

दिग्गज नेताओं और सामाजिक संगठनों का मिलेगा साथ

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर यादव झूकिया विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। उनके अलावा स्थानीय विधायक, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता और कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सरकार जिस तरह से अपनी आवाज उठाने वाले छात्रों के आंदोलन को लाठियों के दम पर कुचल रही है, वह लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है और इसके खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें– Narnaul News: महेंद्रगढ़ के नारनौल में दर्दनाक रेल हादसा, तड़के मालगाड़ी की चपेट में आया 30 वर्षीय युवक

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।