Breaking News
Ambala News: अंबाला में खूनी संघर्ष का सीसीटीवी वीडियो वायरल, दुकान के विवाद में गंडासे और हथौड़ों से ताबड़तोड़ हमलेTesla Cybercab Halloween viral: टेस्ला की ड्राइवरलेस कैब में घूमते दिखे कंकाल, अमेरिका की सड़कों पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियोBhiwani Crime: भिवानी के गांव आसलवास में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, एक ही परिवार के 9 लोग घायलMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में साइबर ठगी का शिकार हुआ रिटायर्ड BSF कर्मचारी, खाते से निकाले गए ₹2,29,986Karnal youth dies Australia: ऑस्ट्रेलिया में करनाल के युवक की दर्दनाक मौत, ह्यूम हाईवे पर ट्रक हादसे में गई 24 साल के तुषार की जानAmbala News: अंबाला में खूनी संघर्ष का सीसीटीवी वीडियो वायरल, दुकान के विवाद में गंडासे और हथौड़ों से ताबड़तोड़ हमलेTesla Cybercab Halloween viral: टेस्ला की ड्राइवरलेस कैब में घूमते दिखे कंकाल, अमेरिका की सड़कों पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियोBhiwani Crime: भिवानी के गांव आसलवास में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, एक ही परिवार के 9 लोग घायलMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में साइबर ठगी का शिकार हुआ रिटायर्ड BSF कर्मचारी, खाते से निकाले गए ₹2,29,986Karnal youth dies Australia: ऑस्ट्रेलिया में करनाल के युवक की दर्दनाक मौत, ह्यूम हाईवे पर ट्रक हादसे में गई 24 साल के तुषार की जान

Narnaul News: नारनौल में 9 अगस्त को दौड़ेगा ‘हरियाणा उदय’, सीएम नायब सैनी होंगे मुख्य अतिथि, 31 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

Narnaul News: नारनौल में 9 अगस्त को दौड़ेगा 'हरियाणा उदय', सीएम नायब सैनी होंगे मुख्य अतिथि, 31 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

Narnaul News: नारनौल में 9 अगस्त को दौड़ेगा ‘हरियाणा उदय’, सीएम नायब सैनी होंगे मुख्य अतिथि,

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Narnaul News: सामुदायिक पुलिसिंग और आउटरीच कार्यक्रम ‘हरियाणा उदय’ के तहत आगामी 9 अगस्त को नारनौल शहर एक ऐतिहासिक खेल आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। शहर में आयोजित होने वाली हाफ मैराथन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को लघु सचिवालय में आयोजित अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक में उपायुक्त (डीसी) अनुपमा अंजलि ने प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने घोषणा की कि इस भव्य कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री के जनभागीदारी संकल्प के अनुरूप इस आयोजन को एक बड़े सामाजिक आंदोलन का रूप दिया जाएगा। मैराथन को लेकर जिले के युवाओं और आम नागरिकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक 31 हजार से अधिक लोग इसके लिए अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। प्रशासन की कोशिश है कि इस आयोजन को पूरी तरह से आम जनता से जोड़कर ऐतिहासिक बनाया जाए।

विज्ञापन

रूट की सफाई, सुरक्षा और एंबुलेंस तैनाती के सख्त निर्देश

मैराथन के सफल संचालन को लेकर डीसी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट दिशानिर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि मैराथन रूट की सड़कों की समय रहते मरम्मत, सफाई व्यवस्था, पुख्ता सुरक्षा प्रबंध, रूट पर पेयजल बूथ और मेडिकल हेल्प डेस्क की स्थापना प्राथमिक आधार पर पूरी की जाए। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए रूट पर जगह-जगह एम्बुलेंस की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।

आयोजन को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के लिए स्थानीय स्कूलों, कॉलेजों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWA), स्वयंसेवी संस्थाओं और स्थानीय रनर्स क्लबों के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है। व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के लिए बड़ी संख्या में वॉलिंटियर्स की तैनाती भी की जाएगी।

डिजिटल रजिस्ट्रेशन चालू, बीजेपी जिलाध्यक्ष ने दिया सहयोग का आश्वासन

आम नागरिकों की सहूलियत के लिए प्रशासन ने डिजिटल पंजीकरण की व्यवस्था की है। इच्छुक नागरिक जिला प्रशासन के आधिकारिक पोर्टल या जारी किए गए क्यूआर कोड (QR Code) को स्कैन करके घर बैठे आसानी से अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। उपायुक्त ने जिले के सभी प्रबुद्ध नागरिकों, युवाओं और खिलाड़ियों से अपील की है कि वे इस मैराथन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

बैठक में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने कहा कि उनके संगठन की ओर से इस मैराथन में हजारों नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। समीक्षा बैठक में एडीसी तरुण कुमार पावरिया, एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव, एसडीएम महेंद्रगढ़ योगेश सैनी, डीएमसी रणवीर सिंह, सचिव आरटीए मनोज कुमार, नगराधीश डॉ. मंगलसेन और डीएसपी भारत भूषण समेत जिले के तमाम वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े- दिल्ली से पंजाब जाने वाले ध्यान दें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।