Breaking News
Sonipat News: सोनीपत में दिल दहला देने वाला कांड, जेबीटी टीचर की पत्नी ने 3 बच्चों की हत्या के बाद की खुदकुशीAmbala 1857 Martyrs Memorial: मेरठ से 10 घंटे पहले अंबाला में बजा था आजादी का बिगुल, जानिए इस ऐतिहासिक स्मारक की खास बातेंAmbala News: अंबाला में खूनी संघर्ष का सीसीटीवी वीडियो वायरल, दुकान के विवाद में गंडासे और हथौड़ों से ताबड़तोड़ हमलेTesla Cybercab Halloween viral: टेस्ला की ड्राइवरलेस कैब में घूमते दिखे कंकाल, अमेरिका की सड़कों पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियोBhiwani Crime: भिवानी के गांव आसलवास में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, एक ही परिवार के 9 लोग घायलSonipat News: सोनीपत में दिल दहला देने वाला कांड, जेबीटी टीचर की पत्नी ने 3 बच्चों की हत्या के बाद की खुदकुशीAmbala 1857 Martyrs Memorial: मेरठ से 10 घंटे पहले अंबाला में बजा था आजादी का बिगुल, जानिए इस ऐतिहासिक स्मारक की खास बातेंAmbala News: अंबाला में खूनी संघर्ष का सीसीटीवी वीडियो वायरल, दुकान के विवाद में गंडासे और हथौड़ों से ताबड़तोड़ हमलेTesla Cybercab Halloween viral: टेस्ला की ड्राइवरलेस कैब में घूमते दिखे कंकाल, अमेरिका की सड़कों पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियोBhiwani Crime: भिवानी के गांव आसलवास में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, एक ही परिवार के 9 लोग घायल

Ambala News: अंबाला में खूनी संघर्ष का सीसीटीवी वीडियो वायरल, दुकान के विवाद में गंडासे और हथौड़ों से ताबड़तोड़ हमले

Ambala News: अंबाला में खूनी संघर्ष का सीसीटीवी वीडियो वायरल, दुकान के विवाद में गंडासे और हथौड़ों से ताबड़तोड़ हमले

अंबाला में खूनी संघर्ष का सीसीटीवी वीडियो वायरल, दुकान के विवाद में गंडासे और हथौड़ों से ताबड़तोड़ हमले

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Ambala News: हरियाणा के अंबाला में मामूली विवाद किस तरह जानलेवा रूप ले सकता है, इसकी बानगी एक बार फिर देखने को मिली है। बाजार के बीचों-बीच स्थित एक दुकान पर ताला लगाने और बकाया किराए को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी झड़प हो गई। इस दौरान हमलावरों ने कानून को ताक पर रखते हुए गंडासे, लाठी-डंडों, हथौड़े और कैंची से ताबड़तोड़ वार किए। इस पूरी सनसनीखेज वारदात का 4 मिनट 51 सेकंड का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और पुलिस के पास मुख्य सबूत के तौर पर मौजूद है।

दुकान से खींचकर बाहर निकाला, हाथ-पैरों पर चलाए हथौड़े

विज्ञापन

पीड़ित पक्ष के कैलाश चंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दोपहर के वक्त अपने बड़े भाई के पास बैठे थे, तभी उनके बेटे का फोन आया कि कुछ युवक उनकी किराए पर दी गई दुकान का ताला तोड़ने और उस पर जबरन कब्जा करने पहुंचे हैं। जैसे ही कैलाश मौके पर पहुंचे, वहां मौजूद युवकों ने उन्हें घेर लिया। सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि कैसे कैलाश को दुकान के अंदर से खींचकर बाहर निकाला जाता है और उन पर गंडासे से कई वार किए जाते हैं।

बीच-बचाव करने आई उनकी पत्नी को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया गया, जबकि कैलाश के हाथ और पैर पर हथौड़े से हमला किया गया जिससे हड्डियां तक टूट गईं। कैलाश के बेटे को भी नहीं बख्शा गया और उसे भी गंडासे से निशाना बनाया गया। आरोप है कि हमलावर जाते-जाते पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

तीन महीने का बकाया किराया बना विवाद की जड़

पूरे विवाद के केंद्र में एक दुकान है, जो कैलाश की पत्नी के नाम पर है और उसका वैध किरायानामा भी बना हुआ है। कैलाश का दावा है कि यह दुकान 10 हजार रुपये प्रतिमाह के किराए पर दी गई थी, लेकिन पिछले तीन महीनों से किराया नहीं दिया गया था। इसके अलावा बिजली का बिल भी बकाया चल रहा था, जिसके चलते मजबूरन उन्हें दुकान के बाहर ताला लगाना पड़ा था। कैलाश ने घटना से जुड़ी डीवीआर (DVR) जांच अधिकारी को सौंप दी है, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।

दूसरे पक्ष का अपना दावा, ताला खुलवाने पहुंचे थे लोग

उधर, दूसरे पक्ष के शहजादपुर माजरा निवासी शिवम शर्मा और यशपाल ने अपनी सफाई में बिल्कुल अलग कहानी बयां की है। शिवम का आरोप है कि जिस दुकान पर ताला लगाया गया था, वहां उसका दोस्त किराएदार था। उसका कहना है कि शुक्रवार को वह अपने दोस्तों के साथ उसी दुकान का ताला खुलवाने के लिए वहां पहुंचा था।

शिवम का दावा है कि जब वे लोग वहां पहुंचे, तो कैलाश दूसरी दुकान से अचानक गंडासी उठाकर ले आया और उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस पक्ष का आरोप है कि कैलाश और उसके परिजनों ने भी उनके साथ जमकर मारपीट की, जिसमें वे खुद भी घायल हो गए।

पुलिस एक्शन: कई धाराओं में मुकदमा दर्ज, जांच जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए शहजादपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। जांच अधिकारी एएसआई रविंदर राणा ने बताया कि घटना की सूचना डायल 112 के जरिए मिली थी, जिसके बाद घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल शहजादपुर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर घायलों को अंबाला शहर रेफर कर दिया गया।

फिलहाल, पुलिस ने कैलाश चंद की शिकायत के आधार पर यशपाल उर्फ बंटी, आशु शर्मा, कुलदीप, गौरव, पृथ्वी सिंह और दीपक गुप्ता सहित अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115, 190, 191(3) और 351(2) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और डीवीआर की फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें–President Droupadi Murmu Kurukshetra: कुरुक्षेत्र पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मां भद्रकाली मंदिर में की पूजा, सीएम सैनी भी रहे मौजूद

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।