Breaking News
Karwa Chauth Thali Decoration: घर पर ऐसे सजाएं करवा चौथ की पूजा थाली, फोटो में दिखेगा सबसे रॉयल लुकKarnal police attack: करनाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, युवतियों से विवाद शांत कराने पहुंचे SPO की तोड़ी नाक, आरोपी गिरफ्तारठंड के चलते पंजाब के 19 हजार से ज्यादा स्कूलों की टाइमिंग बदली, जानें कब से कब तक लगेंगी कक्षाएंNuh ACB raid: नूंह में ACB का बड़ा एक्शन, नल्हड़ मेडिकल कॉलेज का सहायक 22 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तारपंचकूला में साइबर ठगी का मामला, फर्जी ऐप डाउनलोड होने के बाद एयरफोर्स जवान को ₹2.32 लाख का नुकसानKarwa Chauth Thali Decoration: घर पर ऐसे सजाएं करवा चौथ की पूजा थाली, फोटो में दिखेगा सबसे रॉयल लुकKarnal police attack: करनाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, युवतियों से विवाद शांत कराने पहुंचे SPO की तोड़ी नाक, आरोपी गिरफ्तारठंड के चलते पंजाब के 19 हजार से ज्यादा स्कूलों की टाइमिंग बदली, जानें कब से कब तक लगेंगी कक्षाएंNuh ACB raid: नूंह में ACB का बड़ा एक्शन, नल्हड़ मेडिकल कॉलेज का सहायक 22 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तारपंचकूला में साइबर ठगी का मामला, फर्जी ऐप डाउनलोड होने के बाद एयरफोर्स जवान को ₹2.32 लाख का नुकसान

Narnaul News: सुषमा स्वराज शक्ति केंद्र पर नारनौल मंडल प्रभारी भवानी सिंह राजपूत ने किया प्रवास, बूथ मजबूती पर दिया जोर

Narnaul News: सुषमा स्वराज शक्ति केंद्र पर नारनौल मंडल प्रभारी भवानी सिंह राजपूत ने किया प्रवास, बूथ मजबूती पर दिया जोर

सुषमा स्वराज शक्ति केंद्र पर नारनौल मंडल प्रभारी भवानी सिंह राजपूत ने किया प्रवास, बूथ मजबूती पर दिया जोर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Narnaul News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की संगठनात्मक गतिविधियों के तहत नारनौल के सुषमा स्वराज शक्ति केंद्र पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नारनौल मंडल प्रभारी भवानी सिंह राजपूत ने विशेष रूप से प्रवास किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता शक्ति केंद्र प्रमुख सुरेंद्र सोनी ने की। इस अवसर पर नारनौल मंडल अध्यक्ष हेमंत चौबे भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी भवानी सिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ताओं और मजबूत बूथ संरचना में निहित है। उन्होंने कहा कि शक्ति केंद्रों के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना पार्टी की मुख्य प्राथमिकता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से नियमित जनसंपर्क बनाए रखने और पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों में पूरी सक्रियता से भाग लेने का आह्वान किया।

विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष हेमंत चौबे ने अपने संबोधन में कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त करना भाजपा की कार्यशैली का मुख्य आधार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएं, आमजन की समस्याओं को ध्यान से सुनें और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के आपसी समन्वय और सक्रियता से ही संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलती है।

कार्यक्रम के दौरान आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति के अनुरूप जनसेवा और जनसंपर्क को निरंतर आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। इस बैठक में बूथ संख्या 109, 110, 111 और 112 के सभी बूथ अध्यक्ष, पालक तथा बीएलए-2 विशेष रूप से मौजूद रहे।

इस अवसर पर निजामपुर मंडल प्रभारी मनीष संघी, गौरी शंकर, सुरेंद्र सोनी, संजय अमन, सुरेंद्र कुमार, अनिल शर्मा, संतोष शर्मा, विकास अग्रवाल, मंजू सोनी, रमेश जांगड़ा, महेश सैनी, जोगिंद्र जैदिया, अजय सैन, राजा सोनी, सरोज कश्यप, योगेंद्र सोनी, गरिमा और अनुराधा सहित कई अन्य गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी देखें – हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप शर्मा 29 अक्टूबर को नारनौल में, विप्र समाज के लोगों से करेंगे संवाद

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।