Breaking News
PM SETU scheme Haryana: हरियाणा में ‘पीएम-सेतु’ योजना को हरी झंडी, कुरुक्षेत्र क्लस्टर को मिले ₹320.44 करोड़, बदल जाएगी ITI की तस्वीरमनाली-कीरतपुर हाईवे पर खाई में गिरी डीजे बस, रोपड़ के 4 लोगों की मौत; 7 घायलKarwa Chauth Thali Decoration: घर पर ऐसे सजाएं करवा चौथ की पूजा थाली, फोटो में दिखेगा सबसे रॉयल लुकKarnal police attack: करनाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, युवतियों से विवाद शांत कराने पहुंचे SPO की तोड़ी नाक, आरोपी गिरफ्तारठंड के चलते पंजाब के 19 हजार से ज्यादा स्कूलों की टाइमिंग बदली, जानें कब से कब तक लगेंगी कक्षाएंPM SETU scheme Haryana: हरियाणा में ‘पीएम-सेतु’ योजना को हरी झंडी, कुरुक्षेत्र क्लस्टर को मिले ₹320.44 करोड़, बदल जाएगी ITI की तस्वीरमनाली-कीरतपुर हाईवे पर खाई में गिरी डीजे बस, रोपड़ के 4 लोगों की मौत; 7 घायलKarwa Chauth Thali Decoration: घर पर ऐसे सजाएं करवा चौथ की पूजा थाली, फोटो में दिखेगा सबसे रॉयल लुकKarnal police attack: करनाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, युवतियों से विवाद शांत कराने पहुंचे SPO की तोड़ी नाक, आरोपी गिरफ्तारठंड के चलते पंजाब के 19 हजार से ज्यादा स्कूलों की टाइमिंग बदली, जानें कब से कब तक लगेंगी कक्षाएं

Karnal police attack: करनाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, युवतियों से विवाद शांत कराने पहुंचे SPO की तोड़ी नाक, आरोपी गिरफ्तार

Karnal police attack: करनाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, युवतियों से विवाद शांत कराने पहुंचे SPO की तोड़ी नाक, आरोपी गिरफ्तार

करनाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, युवतियों से विवाद शांत कराने पहुंचे SPO की तोड़ी नाक, आरोपी गिरफ्तार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaurकंटेंट क्रेडिट: मुनीश मुंडे, करनाल

Karnal police attack: मुनीश मुंडे, करनाल। हरियाणा के करनाल शहर में कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दयाल सिंह कॉलेज के समीप बीच सड़क पर युवतियों से बदसलूकी कर रहे एक युवक ने बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर ही जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने डायल-112 पर तैनात स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) की नाक पर पंच मार दिया, जिससे उनकी नाक से खून बहने लगा, वहीं ट्रैफिक होमगार्ड के सिर पर मोबाइल से हमला कर दिया। गनीमत यह रही कि मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया और सिविल लाइन पुलिस के हवाले कर दिया।

युवतियों से बहस के बाद भड़का आरोपी

विज्ञापन

घटना 27 अक्टूबर की शाम करीब चार बजे की है। कर्ण विहार निवासी होमगार्ड मुकेश कुमार दयाल सिंह कॉलेज के पास टी-पॉइंट पर ट्रैफिक ड्यूटी संभाल रहे थे। इसी दौरान पास की एक रेहड़ी के पास से चीखने-चिल्लाने की आवाज आई। मुकेश जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि दो युवतियां एक युवक से बहस कर रही थीं और उस पर गलत इशारे करने का आरोप लगा रही थीं। विवाद को बढ़ता देख होमगार्ड मुकेश ने बीच-बचाव की कोशिश की। इसी बीच डायल-112 की बाइक पर गश्त कर रहे एसपीओ रणधीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए।

पुलिसकर्मियों पर ताबड़तोड़ हमला, नाक से बहा खून

पुलिसकर्मियों ने जब आरोपी युवक को शांत कराने और पूछताछ करने की कोशिश की, तो उसकी पहचान सेक्टर-6 निवासी आकाश उर्फ योगेश के रूप में हुई। आरोपी अचानक आपा खो बैठा और पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज करते हुए हाथापाई पर उतारू हो गया। देखते ही देखते उसने एसपीओ रणधीर सिंह की नाक पर जोर से मुक्का जड़ दिया, जिससे उनकी नाक से तेज खून बहने लगा। इसके बाद उसने होमगार्ड मुकेश कुमार के सिर पर मोबाइल से वार किया और कंधे पर कई घूंसे मारे।

राहगीरों ने दबोचा, केस दर्ज कर जांच शुरू

अचानक हुए इस हमले से मौके पर हड़कंप मच गया, लेकिन वहां खड़े राहगीरों ने तुरंत हिम्मत दिखाई और भागने की कोशिश कर रहे आरोपी आकाश को दबोच लिया। घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी मेडिकल जांच की। मेडिकल रिपोर्ट में एसपीओ और होमगार्ड को आई चोटों की पुष्टि हुई है। पुलिस ने होमगार्ड मुकेश कुमार की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और जानलेवा हमला करने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच सब-इंस्पेक्टर विकास को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें–  हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज, गुरुग्राम समेत 12 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।