Breaking News
Rashifal Update: इन 4 राशियों के चमकेंगे सितारे, जानिए मेष से मीन का राशिफलJob loss story: 95 हजार की नौकरी छूटी तो बदले माता-पिता तेवर, 22 साल के IT प्रोफेशनल का दर्द वायरलIND vs WI 3rd T20: इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच महामुकाबला, जानिए पिच और मौसम का हालMahendragarh News: बावनिया गांव में बाढ़ राहत योजना के तहत आरसीसी टैंक निर्माण का उद्घाटन, गंदे पानी की समस्या से मिलेगी निजात- विधायक कंवर सिंह यादवNarnaul: राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा ने लगाया रक्तदान शिविर, 51 यूनिट रक्त एकत्रितRashifal Update: इन 4 राशियों के चमकेंगे सितारे, जानिए मेष से मीन का राशिफलJob loss story: 95 हजार की नौकरी छूटी तो बदले माता-पिता तेवर, 22 साल के IT प्रोफेशनल का दर्द वायरलIND vs WI 3rd T20: इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच महामुकाबला, जानिए पिच और मौसम का हालMahendragarh News: बावनिया गांव में बाढ़ राहत योजना के तहत आरसीसी टैंक निर्माण का उद्घाटन, गंदे पानी की समस्या से मिलेगी निजात- विधायक कंवर सिंह यादवNarnaul: राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा ने लगाया रक्तदान शिविर, 51 यूनिट रक्त एकत्रित

Narnaul: हकेवि में बी.टेक. की रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ओपन काउंसलिंग 10 सितंबर को ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 9 सितंबर, प्रवेश जेईई मेन रेंक के आधार पर

ddharm narain
Narnaul: हकेवि में बी.टेक. की रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ओपन काउंसलिंग 10 सितंबर को  ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 9 सितंबर, प्रवेश जेईई मेन रेंक के आधार पर
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 में बी.टेक. कार्यक्रमों की रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए 10 सितंबर, 2026 को ओपन काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। पात्र अभ्यर्थी 9 सितंबर, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह प्रवेश प्रक्रिया बी.टेक. कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसई), सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग तथा प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग टेक्नोलॉजी में उपलब्ध रिक्त सीटों के लिए आयोजित की जा रही है।
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि बी.टेक. में नियमित प्रवेश प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है। वर्तमान ओपन काउंसलिंग का उद्देश्य इन कार्यक्रमों में शेष रह गई रिक्त सीटों को भरना है। रिक्त सीटों पर प्रवेश सर्वप्रथम जेईई मेन रेंक के आधार पर किया जाएगा। यदि संयुक्त सीट आबंटन प्राधिकरण (जोसा) के माध्यम से मेरिट आधारित प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद भी सीटें रिक्त रहती हैं, तो निर्धारित पात्रता मानदंड, मेरिट एवं सीटों की उपलब्धता के आधार पर सीयूईटी के पात्र अभ्यर्थियों पर भी प्रवेश के लिए विचार किया जाएगा।विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने कहा कि तकनीकी शिक्षा देश के विकास, नवाचार और आत्मनिर्भरता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप उच्च शिक्षा संस्थानों का दायित्व है कि वे विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक योग्यता ही नहीं, बल्कि कौशल, अनुसंधान क्षमता, नवाचार एवं रोजगारपरक दक्षताओं से भी सशक्त करें।
उन्होंने कहा कि हकेवि विद्यार्थियों को बदलती तकनीकी एवं औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने के लिए गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण और नवाचार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, हकेवि के डीन प्रो. विकास गर्ग ने बताया कि पात्र अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल के माध्यम से 09 सितंबर, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से आवेदन करने से पूर्व संबंधित कार्यक्रमों की पात्रता शर्तों एवं प्रवेश संबंधी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने का आग्रह किया। प्रवेश, पात्रता, पंजीकरण एवं काउंसलिंग से संबंधित विस्तृत जानकारी हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट एवं प्रवेश पोर्टल पर उपलब्ध है।

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।