September 3, 2026

Narnaul: मोबाइल चलाने से रोका तो नाराज होकर छोड़ा घर, पुलिस ने मात्र छह घंटे में युवक को ढूंढकर परिजनों को सौंपा

0
Police crime

NArnaul: पुलिस ने एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र छह घंटे के भीतर 18 वर्षीय युवक भरत निवासी निजामपुर को सकुशल तलाश कर उसके परिजनों के हवाले किया।

डीएसपी मुख्यालय श्री भारत भूषण ने बताया कि 1 सितंबर को शिकायतकर्ता नरेंद्र कुमार ने सिटी थाना नारनौल में शिकायत दी कि उसका 18 वर्षीय बेटा भरत मोबाइल फोन का अधिक इस्तेमाल करता है। मोबाइल फोन के अधिक उपयोग को लेकर परिजनों ने उसे डांट दिया था, जिससे नाराज होकर भरत 1 सितंबर की दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच घर से चला गया।
परिजनों ने काफी देर तक उसकी घर वापसी का इंतजार किया तथा आसपास और रिश्तेदारी में उसकी तलाश की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला। देर रात तक घर वापस नहीं आने पर करीब रात 11:30 बजे परिजन सिटी थाना नारनौल पहुंचे और पुलिस को युवक के गुम होने की सूचना दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस टीम का गठन किया और युवक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी एवं मानवीय इनपुट के आधार पर लगातार जांच एवं तलाश की गई। पुलिस की तत्परता और लगातार किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप 2 सितंबर की सुबह करीब 5:30 बजे युवक भरत को धौलेड़ा रोड से सकुशल बरामद कर लिया गया।
पुलिस टीम ने युवक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस प्रकार महेंद्रगढ़ पुलिस ने सूचना प्राप्त होने के मात्र छह घंटे के भीतर, सूर्योदय से पूर्व ही युवक को तलाश कर सकुशल परिजनों से मिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *