Breaking News
Narnaul: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के मद्देनजर जिलाधीश ने लागू किए निषेधाज्ञा आदेशबाड़मेर में हाईटेंशन तार टूटने से बड़ा हादसा, करंट लगने से 15 मवेशी समेत पशुओं को बचाने गए दंपति की मौतDiwali Cleaning Tips: महंगे क्लीनर्स की नहीं है जरूरत, घर पर इस आसान तरीके से बनाएं DIY नेचुरल क्लीनरGen Z Trend Words: सोशल मीडिया पर छाए हैं जेन जी के ये खास शब्द, जानिए इनका सही इस्तेमाल और अर्थAteli Mandi News: डिजिटल हुआ अटेली स्वास्थ्य केंद्र, अब मरीजों को मिलेगी कैशलेस भुगतान की सुविधाNarnaul: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के मद्देनजर जिलाधीश ने लागू किए निषेधाज्ञा आदेशबाड़मेर में हाईटेंशन तार टूटने से बड़ा हादसा, करंट लगने से 15 मवेशी समेत पशुओं को बचाने गए दंपति की मौतDiwali Cleaning Tips: महंगे क्लीनर्स की नहीं है जरूरत, घर पर इस आसान तरीके से बनाएं DIY नेचुरल क्लीनरGen Z Trend Words: सोशल मीडिया पर छाए हैं जेन जी के ये खास शब्द, जानिए इनका सही इस्तेमाल और अर्थAteli Mandi News: डिजिटल हुआ अटेली स्वास्थ्य केंद्र, अब मरीजों को मिलेगी कैशलेस भुगतान की सुविधा

Narnaul: जिला स्तरीय बाल महोत्सव के दूसरे दिन सोलो एवं ग्रुप डांस प्रतियोगिताओं का आयोजन

Narnaul: जिला स्तरीय बाल महोत्सव के दूसरे दिन सोलो एवं ग्रुप डांस प्रतियोगिताओं का आयोजन
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ddharm narain

Narnaul: हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की महासचिव मीना कंबोज के दिशा निर्देशानुसार तथा जिला बाल कल्याण परिषद की अध्यक्ष एवं उपायुक्त अनुपमा अंजली के मार्गदर्शन में बाल भवन में आयोजित किए जा रहे आठ दिवसीय जिला स्तरीय बाल महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया।
समारोह की शुरुआत पूर्व जिला बाल कल्याण अधिकारी विपिन कुमार शर्मा तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेंद्र सिंह ने की। प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिले भर के 30 विभिन्न विद्यालयों से आए 290 छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और प्रतिभा के साथ सोलो डांस तथा ग्रुप डांस प्रतियोगिताओं (तृतीय एवं चतुर्थ ग्रुप) में अपनी प्रस्तुतियां दीं। मंच संचालन कार्यक्रम अधिकारी विवेक कुमार तथा लिपिक सुरेंद्र शर्मा द्वारा किया गया।


जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागी आगे मंडल स्तरीय (डिविजनल लेवल) प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया कि सभी जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेताओं को बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को उपायुक्त अनुपमा अंजली द्वारा विशेष समारोह में सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 23 अक्टूबर को स्कूली बच्चों के लिए हरियाणवी रागनी (सोलो), दीया/कैंडल डेकोरेशन (द्वितीय ग्रुप) तथा थाली/कलश पूजन डेकोरेशन (तृतीय व चतुर्थ ग्रुप) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए निर्णायक मंडल की भूमिका राजकीय आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (मंढाणा) से संगीत प्रवक्ता डॉ. कुसुम लता, सेवानिवृत्त संगीत प्रवक्ता वंदना शर्मा, तथा पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (नारनौल) से संगीत शिक्षक ललित कुमार (पी.जी.टी.) व ललित कुमार (टी.जी.टी.) ने निभाई।

विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के परिणाम:

सोलो डांस (चतुर्थ ग्रुप) में आर.पी.एस. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौल के भानु प्रथम स्थान पर, भारती पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौल की अदिति द्वितीय तथा आर.पी.एस. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, महेंद्रगढ़ की हिमांशी यादव तृतीय स्थान पर रही‌।
एस.डी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल ककराला की महक सांत्वना (प्रथम) तथा यूरेका पब्लिक स्कूल नारनौल की जया सांत्वना (द्वितीय) स्थान पर रही। इसी प्रकार ग्रुप डांस (तृतीय ग्रुप) में
आर.पी.एस. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल महेंद्रगढ़ की टीम प्रथम स्थान पर, सूरज सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौल की टीम द्वितीय स्थान पर तथा आर.पी.एस. सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौल एवं आर.आर.सी.एम. पब्लिक स्कूल कनीना की टीमें संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही‌। राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौल ने सांत्वना स्थान प्राप्त किया।

 

यह भी देखें    चंडीगढ़ सब-जूनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026, गनियार की बेटी पारुल रानी ने जीते दो स्वर्ण पदक, बढ़ाया क्षेत्र का मान

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।