Breaking News
Narnaul: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के मद्देनजर जिलाधीश ने लागू किए निषेधाज्ञा आदेशबाड़मेर में हाईटेंशन तार टूटने से बड़ा हादसा, करंट लगने से 15 मवेशी समेत पशुओं को बचाने गए दंपति की मौतDiwali Cleaning Tips: महंगे क्लीनर्स की नहीं है जरूरत, घर पर इस आसान तरीके से बनाएं DIY नेचुरल क्लीनरGen Z Trend Words: सोशल मीडिया पर छाए हैं जेन जी के ये खास शब्द, जानिए इनका सही इस्तेमाल और अर्थAteli Mandi News: डिजिटल हुआ अटेली स्वास्थ्य केंद्र, अब मरीजों को मिलेगी कैशलेस भुगतान की सुविधाNarnaul: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के मद्देनजर जिलाधीश ने लागू किए निषेधाज्ञा आदेशबाड़मेर में हाईटेंशन तार टूटने से बड़ा हादसा, करंट लगने से 15 मवेशी समेत पशुओं को बचाने गए दंपति की मौतDiwali Cleaning Tips: महंगे क्लीनर्स की नहीं है जरूरत, घर पर इस आसान तरीके से बनाएं DIY नेचुरल क्लीनरGen Z Trend Words: सोशल मीडिया पर छाए हैं जेन जी के ये खास शब्द, जानिए इनका सही इस्तेमाल और अर्थAteli Mandi News: डिजिटल हुआ अटेली स्वास्थ्य केंद्र, अब मरीजों को मिलेगी कैशलेस भुगतान की सुविधा

Ateli Mandi News: चंडीगढ़ सब-जूनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026, गनियार की बेटी पारुल रानी ने जीते दो स्वर्ण पदक, बढ़ाया क्षेत्र का मान

Ateli Mandi News: चंडीगढ़ सब-जूनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026, गनियार की बेटी पारुल रानी ने जीते दो स्वर्ण पदक, बढ़ाया क्षेत्र का मान

चंडीगढ़ सब-जूनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026, गनियार की बेटी पारुल रानी ने जीते दो स्वर्ण पदक, बढ़ाया क्षेत्र का मान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Ateli Mandi News: चंडीगढ़ सब-जूनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में अटेली क्षेत्र के गांव गनियार की बेटी पारुल रानी ने अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए दोहरा स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।

चंडीगढ़ स्थित खालसा स्कूल की छात्रा पारुल ने अंडर-17 आयु वर्ग में शानदार खेल दिखाते हुए सिंगल्स और डबल्स दोनों स्पर्धाओं के फाइनल मुकाबले अपने नाम किए। सेक्टर-27 का प्रतिनिधित्व कर रहीं पारुल ने गर्ल्स सिंगल्स के खिताबी मुकाबले में शीर्ष वरीयता प्राप्त रिद्धिमा सैनी को सीधे सेटों में 15-7, 15-8 से शिकस्त दी। इसके बाद गर्ल्स डबल्स में उन्होंने अपनी जोड़ीदार जया वर्मा के साथ मिलकर कबित अनहद कौर और रिद्धिमा सैनी की जोड़ी को 15-5, 15-10 से हराकर प्रतियोगिता का दूसरा स्वर्ण पदक भी अपनी झोली में डाल लिया।

विज्ञापन

पारुल मूल रूप से हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के गांव गनियार की रहने वाली हैं। उनके खेल सफर की शुरुआत इसी ग्रामीण परिवेश से हुई थी, जहां उनके दादा सूबे सिंह ठेकेदार ने उन्हें खेल में आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रेरित किया। दादा की प्रेरणा और कड़े अभ्यास के दम पर पारुल ने पढ़ाई के साथ कोर्ट पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

इस दोहरी स्वर्णिम सफलता पर पूर्व विधायक सीताराम यादव ने पारुल और उनके परिजनों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतिभाशाली बेटियां खेल जगत में क्षेत्र का नाम रोशन करती हैं और पूरे क्षेत्र को उन पर गर्व है।

यह भी देखें – अटेली ब्लॉक में वोट बचाओ, देश बचाओ, संविधान बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस का आक्रोश मार्च

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।