Breaking News
Narnaul: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के मद्देनजर जिलाधीश ने लागू किए निषेधाज्ञा आदेशबाड़मेर में हाईटेंशन तार टूटने से बड़ा हादसा, करंट लगने से 15 मवेशी समेत पशुओं को बचाने गए दंपति की मौतDiwali Cleaning Tips: महंगे क्लीनर्स की नहीं है जरूरत, घर पर इस आसान तरीके से बनाएं DIY नेचुरल क्लीनरGen Z Trend Words: सोशल मीडिया पर छाए हैं जेन जी के ये खास शब्द, जानिए इनका सही इस्तेमाल और अर्थAteli Mandi News: डिजिटल हुआ अटेली स्वास्थ्य केंद्र, अब मरीजों को मिलेगी कैशलेस भुगतान की सुविधाNarnaul: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के मद्देनजर जिलाधीश ने लागू किए निषेधाज्ञा आदेशबाड़मेर में हाईटेंशन तार टूटने से बड़ा हादसा, करंट लगने से 15 मवेशी समेत पशुओं को बचाने गए दंपति की मौतDiwali Cleaning Tips: महंगे क्लीनर्स की नहीं है जरूरत, घर पर इस आसान तरीके से बनाएं DIY नेचुरल क्लीनरGen Z Trend Words: सोशल मीडिया पर छाए हैं जेन जी के ये खास शब्द, जानिए इनका सही इस्तेमाल और अर्थAteli Mandi News: डिजिटल हुआ अटेली स्वास्थ्य केंद्र, अब मरीजों को मिलेगी कैशलेस भुगतान की सुविधा

Ateli Mandi News: डिजिटल हुआ अटेली स्वास्थ्य केंद्र, अब मरीजों को मिलेगी कैशलेस भुगतान की सुविधा

Ateli Mandi News: डिजिटल हुआ अटेली स्वास्थ्य केंद्र, अब मरीजों को मिलेगी कैशलेस भुगतान की सुविधा

डिजिटल हुआ अटेली स्वास्थ्य केंद्र, अब मरीजों को मिलेगी कैशलेस भुगतान की सुविधा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Ateli Mandi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘डिजिटल इंडिया’ और देश को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अटेली में मरीजों के लिए डिजिटल भुगतान सेवा की शुरुआत की गई है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सरल, सुगम और पारदर्शी बनाना है।

इस नई व्यवस्था के शुरू होने से अब अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को पर्ची या अन्य निर्धारित शुल्कों का भुगतान करने के लिए नकद (कैश) पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। मरीज अपनी सुविधा अनुसार डिजिटल माध्यमों (जैसे यूपीआई , क्यूआर कोड आदि) के जरिए त्वरित और सुरक्षित भुगतान कर सकेंगे। इससे न केवल काउंटरों पर लगने वाली लंबी लाइनों से राहत मिलेगी, बल्कि लेन-देन की प्रक्रिया भी तेज़ और प्रभावी होगी।

विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने कहा, “यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीक के समावेश और सरकारी व्यवस्था में जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।” उन्होंने आम नागरिकों और मरीजों से अपील की है कि वे अस्पताल की सेवाओं का लाभ लेते समय डिजिटल भुगतान पद्धतियों को प्राथमिकता दें और कैशलेस इंडिया के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं।

यह भी देखें – चंडीगढ़ सब-जूनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026, गनियार की बेटी पारुल रानी ने जीते दो स्वर्ण पदक, बढ़ाया क्षेत्र का मान

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।