July 23, 2026

Karnal News: दिलजीत के मैनेजर पर फायरिंग करने वाला गिरोह गिरफ्तार,  हत्थे चढ़े 5 इनामी बदमाश

0
Karnal News: दिलजीत के मैनेजर पर फायरिंग करने वाला गिरोह गिरफ्तार,  हत्थे चढ़े 5 इनामी बदमाश

विदेशी असलाह और 12 कारतूस बरामद: करनाल में पुलिस के हत्थे चढ़े 5 इनामी बदमाश, विदेशों से जुड़े हैं तार

Karnal News: एसआईटी पुलिस करनाल ने बुधवार को मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत के मैनेजर गुरप्रताप सिंह के घर फायरिंग करने वाले पंाच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इन पांच बदमाशों केे में मुख्य शूटर भी शामिल रहा है उसको को गिरफ्तार कर लिया है। एसआईटी की इस कार्रवाई में शहर के पृथ्वीराज चौहान चौक के पास से काले रंग की थार गाड़ी से उस समय गिरफ्तार किए है जब आरोपी अन्य किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे पुलिस की इस कार्रवाई से संगठित अपराध साजिश को नाकाम कद दिया है।

गौरतलब है कि पुलिस ने इन सबके पास से विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद किया है जिसमें 12 जिंदा कारतूस व अन्य हथियार शामिल थे। इन हथियारों को पकडऩे के बाद पुलिस अब इनकी सप्लाई चेन को पकडऩे के लिए जांच करेगी कि इन बदमाशें के पास इतनी बड़ी संख्या में कहां से आ रहे है। इन हथियारों को पकडऩे के बाद आरोपी किसी अन्य बड़ी अपराधिक गतिविधि में शामिल थे। एसआईटी की जांच मे पता चला है कि मुख्य शूटर ने मई 2026 में करनाल के निसिंग में दिलजीत के मैनेजर के घर फायरिंग करने की योजना बनाई थी।

पांच आरोपियों को किया गया विदेशी हथियार समेत गिरफ्तार

एसआईटी की जांच में यह भी सामने आया है कि यही गैंग 12 जुलाई 2026 को यमुनानगर के एक टायर शोरूम पर फिरौती की नीयत से की गई गोलीबारी में भी शामिल था।

यमुनानगर की फिरौती वाली फायरिंग में भी शामिल है इससे यह साफ हेाता है कि आरोपी लगातार संगठित अपराध व रंगदारी वारदातो पिछले कुछ समय से अंजाम दे रहे थे। पुलिस अब लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है अब एसआईटी इस मामले में बड़ी सफलता हासिल करेगी। इस वारदात के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी और अबअइस मामले में बड़ी सफलता हासिल की है।

इशारों पर करते है विदेशों में बैठकर काम

करनाल यूनिट के डीएसपी अमन कुमार ने कहा कि इस पूरे मामले गिरफ्तार पांचों आरोपी अलग-अलग राज्यों के रहने वाले हैं और दो अलग-अलग गैंग से जुड़े हुए हैं। इनके तार विदेश में बैठे गैंगस्टरों से जुड़े हैं और वहीं से इन्हें निर्देश मिलते थे। सभी आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज है जिससे इनके लंबे आपराधिक इतिहास का भी खुलासा हुआ है।

करनाल यूनिट के डीएसपी अमन कुमार ने आगे कहा कि, “पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें रिमांड पर लिया है। पूरे नेटवर्क, विदेशी गैंगस्टरों से संपर्क, हथियारों की सप्लाई चेन, फंडिंग और अन्य राज्यों में सक्रिय सहयोगियों की जानकारी जुटाने में लगी है. पूछताछ में कई और बड़े खुलासे हो सकते है।

यह भी पढ़ें– Hisar News: जन्नत बार में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, शीशे तोड़कर अंदर घुसे दमकलकर्मी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed