July 23, 2026

Voter List Update: महेन्द्रगढ़ जिले में 6.84 लाख वोटर फॉर्म का सत्यापन पूरा, जानिए 24 जुलाई से पहले क्यों जरूरी है बीएलओ से मिलना

0
Voter List Update महेन्द्रगढ़ जिले में 6.84 लाख वोटर फॉर्म का सत्यापन पूरा, जानिए 24 जुलाई से पहले क्यों जरूरी है बीएलओ से मिलना

24 जुलाई तक जमा कराएं मतदाता गणना प्रपत्र, नारनौल में प्रशासनिक हलचल तेज

Voter List Update: जिला महेंद्रगढ़ में मतदाता सूची को अद्यतन व त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान का काम अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। जिले के मतदाताओं के पास अपने मतदाता गणना प्रपत्र जमा करवाने के लिए अब सिर्फ दो दिन की मोहलत बची है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नागरिक 24 जुलाई से पहले-पहले अपने प्रपत्र संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के पास हर हाल में जमा करा दें, ताकि मतदाता सूची में उनका नाम सुरक्षित रहे।

इसी सिलसिले में राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने नारनौल उपायुक्त के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की और जिले में चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

7.49 लाख मतदाताओं तक पहुंचे बीएलओ, 6.84 लाख फॉर्मों का सत्यापन पूरा

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में कुल 7,49,607 मतदाता पंजीकृत हैं। इस विशाल कार्य को समयबद्ध तरीके से निपटाने के लिए जिलेभर में 772 बीएलओ तैनात किए गए हैं, जो पूरी तरह से प्रशिक्षित हैं। विभाग द्वारा सभी प्रपत्रों का वितरण शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है।

आंकड़ों की बात करें तो अब तक बीएलओ स्तर पर 6,84,436 प्रपत्रों का सत्यापन कार्य पूरा भी किया जा चुका है। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बचे हुए प्रपत्रों की प्रक्रिया को भी तय समय-सीमा के भीतर हर हाल में पूरा कर लिया जाए।

अधिकारियों की मुस्तैदी, नागरिकों से सहयोग की अपील

उपायुक्त ने जिले के आम नागरिकों और मतदाताओं से अपील की है कि वे इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाएं और समय रहते बीएलओ से संपर्क कर अपना फॉर्म जमा कराएं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ हुई इस समीक्षा बैठक के दौरान नारनौल के एसडीएम अनिरुद्ध यादव, कनीना के एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह, नगराधीश डॉ. मंगल सेन और चुनाव तहसीलदार सुरेंद्र सिंह समेत चुनाव शाखा के तमाम बड़े अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों का कहना है कि 24 जुलाई की अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने में कठिनाई हो सकती है, इसलिए किसी भी प्रकार की देरी से बचें।

यह भी पढ़ें– Hisar News: जन्नत बार में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, शीशे तोड़कर अंदर घुसे दमकलकर्मी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed