July 26, 2026

Nilokheri News: नीलोखेड़ी के मोहड़ी जागीर में भाजपा की अहम बैठक, जंतर-मंतर आंदोलन और ‘मन की बात’ पर हुआ मंथन

0
Nilokheri News: नीलोखेड़ी के मोहड़ी जागीर में भाजपा की अहम बैठक, जंतर-मंतर आंदोलन और 'मन की बात' पर हुआ मंथन

नीलोखेड़ी के मोहड़ी जागीर में भाजपा की अहम बैठक, जंतर-मंतर आंदोलन और 'मन की बात' पर हुआ मंथन

Nilokheri News: नीलोखेड़ी क्षेत्र के मोहड़ी जागीर में शनिवार शाम भाजपा कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक संपन्न हुई। मोहड़ी-सीतामाई शक्ति केंद्र के तहत करेशन मैहला के निवास पर आयोजित इस बैठक में दिल्ली के जंतर-मंतर आंदोलन और प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा हुई। निगदु मंडल के अध्यक्ष चौधरी राजपाल नंबरदार (हैबतपुर) ने मुख्य वक्ता के तौर पर शिरकत करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस दौरान शक्ति केंद्र प्रमुख शिव भूषण ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

विपक्ष पर छात्रों को गुमराह करने का सीधा आरोप

बैठक को संबोधित करते हुए राजपाल नंबरदार ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए छात्रों और युवाओं को बरगलाने का काम कर रहा है। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में कई कड़े और पारदर्शी फैसले लिए हैं, जो सीधे तौर पर ग्रामीण युवाओं का भविष्य सुरक्षित कर रहे हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को साफ निर्देश दिए कि वे विपक्ष के दुष्प्रचार का पुरजोर जवाब दें। आम जनता और युवाओं तक भाजपा सरकार की छात्र हितैषी नीतियों की सही जानकारी पहुंचाना अब हर जमीनी कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। इससे युवाओं में पनप रहे भ्रम को दूर किया जा सकेगा।

‘मन की बात’ और सुशासन पर फोकस

इसके साथ ही बैठक में पीएम मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए समाज में आ रहे सकारात्मक बदलावों पर मंथन किया गया। राजपाल नंबरदार ने स्पष्ट किया कि भाजपा राष्ट्रहित और सेवा की विचारधारा पर चलती है। इसका सीधा लाभ ग्रामीण इलाकों के उस अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए जो असल में सरकारी योजनाओं का हकदार है।

आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रणनीति तैयार

संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देने और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई। कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने को कहा गया। इस मौके पर भाजपा नेता कदम गिल (कारसा) और रवि प्रोचा सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा में 27 जुलाई से मानसून पकड़ेगा रफ्तार, 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed