July 26, 2026

Narnaul News: नारनौल में 55वीं प्रभात फेरी का भव्य आयोजन: ‘राधे-राधे’ के संकीर्तन से भक्तिमय हुआ शहर

0
Narnaul News: नारनौल में 55वीं प्रभात फेरी का भव्य आयोजन: 'राधे-राधे' के संकीर्तन से भक्तिमय हुआ शहर

पुष्पवर्षा और ढोल-मंजीरों की थाप पर निकली प्रभात फेरी, नारनौल की गलियों में गूंजे जयकारे

Narnaul News: धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को संजोए नारनौल शहर रविवार सुबह पूरी तरह राधारानी के रंग में रंगा नजर आया। श्री राधा रानी प्रभात फेरी ट्रस्ट (रजिस्टर्ड) की ओर से आयोजित 55वीं प्रभात फेरी में उमड़े अपार जनसैलाब ने समूचे इलाके को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। तड़के से ही भक्ति गीतों और संकीर्तन की मधुर स्वर लहरियों से शहर की गलियां गुंजायमान हो उठीं।

पावन ज्योति प्रज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का विधिवत आगाज़ मुख्य यजमान सुशील आहूजा एवं ज्योति आहूजा के परिजनों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच पावन ज्योति प्रज्वलित करके किया गया। इसके तुरंत बाद श्रद्धालुओं का जत्था ढोल, मृदंग और मंजीरों की थाप पर ‘राधे-राधे’ का संकीर्तन करते हुए आगे बढ़ा। ओल्ड सिटी पुलिस स्टेशन के पास से शुरू हुई यह प्रभात फेरी पुल बाजार, शिवाजी नगर और शनि मंदिर मार्ग से गुजरते हुए वापस अपने प्रारंभिक स्थल पर पहुंची।

जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत, भजनों पर थिरके श्रद्धालु

प्रभात फेरी के मार्ग में स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया। यात्रा के दौरान युगल सरकार और ठाकुर जी का नयनाभिराम श्रृंगार हर किसी के आकर्षण का केंद्र बना रहा। विशेष रूप से महिला श्रद्धालुओं ने पारंपरिक भजनों और भावपूर्ण नृत्य के माध्यम से ठाकुर जी की आराधना की, जिससे पूरा माहौल अलौकिक हो गया।

मार्ग में कई स्थानों पर ठाकुर जी की महाआरती उतारी गई। यात्रा के समापन पर सामूहिक आरती का आयोजन हुआ, जिसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि नगर में धार्मिक चेतना और सामाजिक समरसता बनाए रखने के उद्देश्य से यह प्रभात फेरी निरंतर निकाली जा रही है।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा में 27 जुलाई से मानसून पकड़ेगा रफ्तार, 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed