July 26, 2026

Mandi Ateli News: मंडी अटेली में खो-खो महाकुंभ, MP धर्मवीर सिंह बोले- गांवों से ही निकलती हैं देश की असली खेल प्रतिभाएं

0
Mandi Ateli News: मंडी अटेली में खो-खो महाकुंभ, MP धर्मवीर सिंह बोले- गांवों से ही निकलती हैं देश की असली खेल प्रतिभाएं

राव नेतराम पब्लिक स्कूल में सांसद ने किया खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ

Mandi Ateli News: मंडी अटेली के राव नेतराम पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय ‘सीबीएसई क्लस्टर 15 खो-खो प्रतियोगिता’ के दूसरे दिन का आगाज बेहद उत्साहजनक माहौल में हुआ। इस खेल महाकुंभ का शुभारंभ भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने किया। इस प्रतियोगिता में हरियाणा के 12 जिलों से आई विभिन्न स्कूलों की टीमें अपनी खेल क्षमता और रणनीतिक कौशल का शानदार प्रदर्शन कर रही हैं।

ओलंपिक पदकों में हरियाणा के लालों का 40 फीसदी योगदान: सांसद

खिलाड़ियों और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सांसद धर्मवीर सिंह ने कहा कि शिक्षा और खेल एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने कहा कि 142 करोड़ की आबादी वाले इस विशाल देश में वास्तविक खेल प्रतिभाएं गांवों की माटी से ही निकलकर सामने आती हैं। हरियाणा का उदाहरण देते हुए उन्होंने गर्व जताया कि ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को मिलने वाले कुल पदकों में 40 प्रतिशत से अधिक योगदान अकेले हमारे प्रदेश के खिलाड़ियों का होता है।

2036 के ओलंपिक की मेजबानी की तैयारी में भारत

सांसद ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकारें मिलकर ग्रामीण इलाकों में शिक्षा और खेल के बुनियादी ढांचे को लगातार आधुनिक रूप दे रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की सफल मेजबानी के लिए पुरजोर प्रयास कर रही है। ऐसे में आज के ये बाल खिलाड़ी ही कल अंतरराष्ट्रीय मंचों पर तिरंगा लहराते नजर आएंगे।

समारोह के दौरान सरपंच आरती यादव, स्कूल चेयरमैन कुबेर यादव, प्राचार्या अनीता, मास्टर जसवंत सिंह और राजवीर सहित अनेक गणमान्य लोग और खेल प्रेमी मौजूद रहे। स्कूल प्रबंधन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और प्रतिभागियों को निष्पक्ष खेल भावना के साथ खेलने की प्रेरणा दी।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा में 27 जुलाई से मानसून पकड़ेगा रफ्तार, 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed