Aarti Singh Rao Birthday: स्वास्थ्य मंत्री के केक कटिंग कार्यक्रम में भिड़े पार्षद, सरेआम हुई धक्का-मुक्की
कैमरे के सामने आने की ऐसी भूख! मंत्री जी के जन्मदिन पर पार्षदों के बीच चले लात-घूंसे
Aarti Singh Rao Birthday: हरियाणा की राजनीति में माननीयों के बीच की गुटबाजी और तल्खी अक्सर सामने आती रहती है, लेकिन इस बार मामला प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के जन्मदिन के जश्न से जुड़ा है। इंटरनेट की इस घटना कर वीडियों तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दे कि इस जिला परिषद की बैठक के दौरान 630 करोड़ रुपये की विकास ग्रांट के वितरण को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान ही स्वास्थ्य मंत्री की जन्मदिन के उपलक्ष्य में बैठक खत्म होने के बाद ही केक को काटने का कार्यक्रम रखा गया था।
इसी बीच दो पार्षदों के बीच आपस में विवाद शुरू हो गया और देखते – देखते ही विवाद धक्का – मुक्की में बदल गया। इसी कड़ी में वायरल वीडियो में एक दूसरे पार्षद आपस में धक्का दिखाई देते हुए दिख रहे है।
मौके पर मौजूद अन्य पार्षदों व लोगों ने विवाद को शांत होने के बाद कार्यक्रम आगे बढ़ा। जिला पार्षद प्रमुख मनोज यादव ने बताया कि यह विवाद सिर्फ आगे – पीछे खड़े होने को लेकर हुआ था जिसे मौके पर शांत करवा दिया। प्रशानिक सूत्रों की माने तो यह विवाद कार्यक्रम में ग्रांट को लेकर कुछ पार्षद पहले से ही असंतुष्ट थेा
लोगों का कहना है कि यही नाराजगी केक कंटिग के दौरान मामूली विवाद में शुरू हुई थी । जन्मदिन के कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व पार्षदों के बीच आपस में हुए विवाद में राजनीतिक हलचल शुरू हो गई है। सोशाल मीडिया पर भी लोग तरह- तरह की प्रतिक्रिया दे रहे है।
यह भी पढ़ें– Haryana News: हरियाणा रोडवेज बस चोरी, चोर की एक गलती और पुलिस के हाथ लगी लाइव लोकेशन
