July 3, 2026

Gaurav Khanna Divorce: आकांक्षा चमोला के तलाक के एलान से अनजान थे गौरव खन्ना? दोस्त अनुज सचदेवा का बड़ा खुलासा

0
Gaurav Khanna Divorce: आकांक्षा चमोला के तलाक के एलान से अनजान थे गौरव खन्ना? दोस्त अनुज सचदेवा का बड़ा खुलासा

आकांक्षा चमोला के तलाक के एलान से अनजान थे गौरव खन्ना

Gaurav Khanna divorce: छोटे पर्दे के चहेते अभिनेता गौरव खन्ना इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी में आए भूचाल को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं। रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ के मंच पर उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला ने जब यह सनसनीखेज खुलासा किया कि दोनों बीते एक साल से अलग रह रहे हैं और तलाक की राह पर हैं, तो फैंस हैरान रह गए। अब इस पूरे मामले में गौरव के करीबी दोस्त और टीवी एक्टर अनुज सचदेवा ने एक ऐसा दावा किया है जिसने इस विवाद को एक नया मोड़ दे दिया है। अनुज के मुताबिक, आकांक्षा शो में जाकर इस तरह अपने रिश्ते का अंत सार्वजनिक कर देंगी, इस बात से गौरव खन्ना पूरी तरह अनजान थे।

“गौरव को नहीं थी कोई भनक” – अनुज सचदेवा का बड़ा दावा

एक इंटरव्यू के दौरान अनुज सचदेवा ने गौरव और आकांक्षा के बिखरते रिश्ते पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि जैसे ही आकांक्षा के तलाक वाले बयान की खबरें मीडिया में तैरने लगीं, उन्होंने तुरंत गौरव से संपर्क साधने की कोशिश की थी। अनुज ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में वह पूरी तरह गौरव के साथ खड़े हैं। उन्होंने गौरव के उस फैसले की भी तारीफ की जिसमें उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी के बिखराव पर मीडिया के सामने मौन धारण कर रखा है। अनुज का मानना है कि निजी मामलों को कैमरे के सामने उछालने के बजाय गरिमा बनाए रखना ज्यादा जरूरी है।

“मेरी बीवी है यार, पीछे क्यों हटूंगा” – गौरव ने जीत लिया दिल

भले ही आकांक्षा ने नेशनल टेलीविजन पर आकर उनके अलगाव की बात दुनिया के सामने रख दी हो, लेकिन गौरव खन्ना ने इस संवेदनशील मोड़ पर भी परिपक्वता की मिसाल पेश की है। हाल ही में ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के सेट पर अपनी आने वाली सीरीज ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के प्रमोशन के दौरान जब पैपराजी ने उन्हें घेरा, तो उन्होंने आकांक्षा को लेकर बेहद दिल छू लेने वाली बात कही। गौरव ने साफ लफ्जों में कहा, “प्यार उतना ही है और सपोर्ट भी उतना ही रहेगा। मैं हमेशा उसके साथ खड़ा हूं। मेरी बीवी है यार, जब प्यार किया है तो अब पीछे क्यों हटूंगा।” गौरव का यह अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यी भी पढ़ें; नेशनल सीए डे 2026 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed