Breaking News
Kurukshetra News: दिल्ली में 1 नवंबर की इंडिया गठबंधन रैली, कुरुक्षेत्र से 10 हजार कार्यकर्ता करेंगे कूच, अशोक अरोड़ा का दावामनीमाजरा के चप्पे-चप्पे पर रहेगी तीसरी आंख की नजर, सांसद कोटे से लगे सीसीटीवी कैमरेYamunanagar Businessman Death Case: यमुनानगर में ऑडी सवार कारोबारी की मौत, नहर किनारे मिली चाबी लगी कार, हमीदा हेड से मिला शवAmbala Krishna Garments Fire: अंबाला की न्यू मॉडल कॉलोनी में कृष्णा गारमेंट्स में भीषण आग, 8 दमकल गाड़ियों ने पाया काबूसुखना की लहरों पर कैडेटों ने सीखे नौकायन के गुर, 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्नKurukshetra News: दिल्ली में 1 नवंबर की इंडिया गठबंधन रैली, कुरुक्षेत्र से 10 हजार कार्यकर्ता करेंगे कूच, अशोक अरोड़ा का दावामनीमाजरा के चप्पे-चप्पे पर रहेगी तीसरी आंख की नजर, सांसद कोटे से लगे सीसीटीवी कैमरेYamunanagar Businessman Death Case: यमुनानगर में ऑडी सवार कारोबारी की मौत, नहर किनारे मिली चाबी लगी कार, हमीदा हेड से मिला शवAmbala Krishna Garments Fire: अंबाला की न्यू मॉडल कॉलोनी में कृष्णा गारमेंट्स में भीषण आग, 8 दमकल गाड़ियों ने पाया काबूसुखना की लहरों पर कैडेटों ने सीखे नौकायन के गुर, 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

Nilokheri News: नीलोखेड़ी के सीतामाई में भाजपा की टिफिन बैठक, SIR अभियान और ‘मन की बात’ को लेकर बनी खास रणनीति

Nilokheri News: नीलोखेड़ी के सीतामाई में भाजपा की टिफिन बैठक, SIR अभियान और 'मन की बात' को लेकर बनी खास रणनीति

नीलोखेड़ी के सीतामाई में भाजपा की टिफिन बैठक

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaurकंटेंट क्रेडिट: महाबीर मैहला,नीलोखेड़ी

Nilokheri News: भारतीय जनता पार्टी निगदु मंडल के तहत शक्ति केंद्र मोहड़ी जागीर की सीतामाई में शक्ति केंद्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक विशेष टिफिन बैठक का आयोजन हुआ। नीलोखेड़ी क्षेत्र में आयोजित इस बैठक का मुख्य मकसद पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को धार देना, कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद कायम करना और आगामी अभियानों की रणनीति तय करना रहा। कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, बीएलए-2 और पार्टी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

बैठक की अध्यक्षता शक्ति केंद्र प्रमुख शिव भूषण ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा निगदु मंडल अध्यक्ष चौधरी राजपाल नंबरदार (हैबतपुर) ने शिरकत की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का हर एक कार्यकर्ता पार्टी की असली रीढ़ है। जब तक हमारा बूथ स्तर का कार्यकर्ता मजबूत रहेगा, तब तक पार्टी की जमीनी पकड़ को कोई हिला नहीं सकता। उन्होंने सभी से सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों को हर दरवाजे तक पहुंचाने का आह्वान किया।

विज्ञापन

SIR अभियान और ‘मन की बात’ को लेकर बनाई गई रणनीति

संबोधन के दौरान मंडल अध्यक्ष चौधरी राजपाल नंबरदार ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) अभियान की गंभीरता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि सही और पारदर्शी मतदाता सूची ही लोकतंत्र की नींव है। इसलिए सभी कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करें कि किसी भी पात्र नागरिक का नाम वोटर लिस्ट से न छूटे और किसी का नाम गलत तरीके से न कटे। यदि किसी ग्रामीण को मतदाता पहचान पत्र से जुड़ी कोई समस्या आती है, तो कार्यकर्ता खुद आगे बढ़कर उसका समाधान करवाएं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चर्चित कार्यक्रम ‘मन की बात’ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव का आंदोलन बन चुका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि हर महीने इस कार्यक्रम को बूथ स्तर पर सामूहिक रूप से सुना जाए और कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरों व जानकारियों को ‘सरल ऐप’ पर नियमित रूप से अपलोड किया जाए।

बूथ सशक्तिकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं का संकल्प

बैठक के दौरान केंद्र व हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और बूथ सशक्तिकरण पर विस्तार से चर्चा हुई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथों की रिपोर्ट साझा की और आने वाले दिनों में पार्टी के हर कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का भरोसा दिलाया।

इस मौके पर किसान मोर्चा जिला महामंत्री धर्मपाल गुर्जर (मोहड़ी जागीर), राजू मोहड़ी, शक्ति केंद्र सह-प्रमुख रामफल, सुरजीत, मुकेश, रवि प्रोचा, रामफल बैरागी, रामफल नंबरदार सहित सभी बूथ अध्यक्ष, बीएलए-2 और बड़ी संख्या में स्थानीय पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े- दिल्ली से पंजाब जाने वाले ध्यान दें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।