Breaking News
Monthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएंMonthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं

Nilokheri News: संगम पैलेस में जुटे सैकड़ों छात्र नेता, सुरेश गुप्ता और राजेश वैद ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Nilokheri News: संगम पैलेस में जुटे सैकड़ों छात्र नेता, सुरेश गुप्ता और राजेश वैद ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

करनाल से दिल्ली तक हुंकार भरेगी कांग्रेस, 9 अगस्त को रामलीला मैदान कूच की तैयारी तेज

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Nilokheri News (महाबीर मैहला) शिक्षा व्यवस्था में लगातार सामने आ रही खामियों और प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने से युवाओं में उपजा आक्रोश अब राजनीतिक गलियारों में पूरी तरह गरमाने लगा है। इसी कड़ी में नीलोखेड़ी के संगम पैलेस में ब्लॉक अध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह की अगुवाई में “छात्रों की गूंज” अभियान के तहत एक विशाल छात्र एवं युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में करनाल ग्रामीण अंचल से आए सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं, छात्र नेताओं और बेरोजगार युवाओं ने हिस्सा लेकर वर्तमान सरकार की नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।

‘राहुल गांधी के सिपाही बनकर छात्रों के साथ खड़ी है कांग्रेस’

विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) करनाल के अध्यक्ष डॉ. राजेश वैद वाल्मीकि का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और जोरदार नारेबाजी के साथ स्वागत किया। अपने संबोधन में डॉ. वैद ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “आज देश का युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। युवा की आवाज ही असल में देश की आवाज है और अब इस ‘छात्रों की गूंज’ को हम थमने नहीं देंगे। यह गूंज अब कुरुक्षेत्र और करनाल के हर गांव की चौपाल तक जाएगी।” उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस आलाकमान और राहुल गांधी के स्पष्ट निर्देश हैं कि जहां भी छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होगा, कांग्रेस वहां ढाल बनकर खड़ी होगी।

नीट धांधली और कड़े नियमों ने युवाओं को किया परेशान

डॉ. राजेश वैद ने हाल ही में हुए नीट (NEET) पेपर लीक मामले का जिक्र करते हुए कहा कि परीक्षाओं में हो रहे सिलसिलेवार घोटालों, बढ़ती बेरोजगारी और एनएफएस व एसकेटी जैसे जटिल नियमों ने होनहार छात्रों का भविष्य दांव पर लगा दिया है। सालों-साल मेहनत करने वाले बच्चों के सपने चंद रुपयों के लालच में बेच दिए जाते हैं। उन्होंने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि इस दमनकारी नीति के खिलाफ 9 अगस्त 2026 को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में एक विशाल राष्ट्रीय विरोध प्रदर्शन होने जा रहा है, जिसमें करनाल और नीलोखेड़ी से हजारों की तादाद में युवा दिल्ली कूच करेंगे।

मंच पर जुटे दिग्गज, लिया गांव-गांव जाने का संकल्प

इस मौके पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ चेहरे एक मंच पर नजर आए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपप्रधान कृष्ण शर्मा बसताड़ा, संजय मैहला, सरदार महल सिंह डाचर, रोबिन माइकल, प्रतिनिधि तेजेंद्र मान, अधिवक्ता राजेश चौधरी और छात्र नेता अनहद प्रताप सिंह सहित दर्जनों पदाधिकारियों ने अपनी हाजिरी दर्ज कराई। कार्यक्रम के समापन पर पैलेस में मौजूद सभी युवाओं और छात्र नेताओं ने हाथ उठाकर यह कड़ा संकल्प लिया कि वे इस लड़ाई को सिर्फ इस हॉल तक सीमित नहीं रखेंगे, बल्कि सूबे के हर कॉलेज, यूनिवर्सिटी और गांव की गलियों तक ले जाएंगे ताकि सोया हुआ प्रशासन जागने पर मजबूर हो।

यह भी पढ़ें- मालिक के परिवार पर आया काल तो ढाल बन गई ‘जिम्मी’, ब्लैक कोबरा से भिड़कर दी जान

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।