Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Nuh Cyber Crime: नूंह में साइबर ठगों का इंटरस्टेट नेटवर्क ध्वस्त; रैपिडो और यात्री ऐप के जरिए ऐसे लगाते थे चूना

AAmandeep Singh
नूंह में साइबर ठगों का इंटरस्टेट नेटवर्क ध्वस्त; रैपिडो और यात्री ऐप के जरिए ऐसे लगाते थे चूना
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

मेवात। साइबर ठगी के गढ़ के रूप में बदनाम हो रहे नूंह (मेवात) में पुलिस ने डिजिटल लुटेरों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने जिले के दो विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर मुरसलीम और राशिद नाम के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी तकनीकी का सहारा लेकर देश के विभिन्न राज्यों में बैठे मासूम लोगों की जेब पर डाका डाल रहे थे। पुलिस को इनके पास से ऐसे पुख्ता सबूत मिले हैं जो इनके अंतरराज्यीय कनेक्शन की ओर इशारा कर रहे हैं।

फर्जी व्हाट्सएप और बारकोड का खेल

विज्ञापन

पुनहाना पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम को सुनहरा-नहेड़ा रोड से मुरसलीम को उस वक्त दबोचा जब वह किसी नए शिकार को जाल में फंसाने की फिराक में था। जांच के दौरान मुरसलीम के फोन से कई फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट और संदिग्ध ग्रुप्स का खुलासा हुआ है। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि आरोपी के फोन में कई फर्जी बारकोड भी मिले हैं, जिनका इस्तेमाल वह ठगी के पैसों को इधर-उधर करने के लिए करता था। जांच में पता चला कि उसके पास से मिले सिम कार्ड के जरिए पहले ही 1.39 लाख रुपये की दो बड़ी धोखाधड़ी की जा चुकी है।

रैपिडो और यात्री ऐप के जरिए कर्नाटक तक पहुंच

वहीं, नूंह-अलवर रोड से पकड़ा गया नया गांव निवासी राशिद ठगी के लिए बिल्कुल अलग रास्ता अपना रहा था। राशिद ‘रैपिडो’ और ‘यात्री’ जैसे बुकिंग ऐप्स पर फर्जी अकाउंट बनाकर वाहन बुक करता था और फिर चालकों या ग्राहकों को अपने झांसे में लेकर उनके खाते साफ कर देता था। शुरुआती तफ्तीश में सामने आया है कि राशिद के इस फर्जीवाड़े का जाल कर्नाटक समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों तक फैला हुआ है। पुलिस को संदेह है कि इस गिरोह के तार कुछ अन्य बड़े साइबर अपराधियों से भी जुड़े हो सकते हैं।

रिमांड पर आरोपी, बड़े खुलासे की उम्मीद

नूंह पुलिस अब इन दोनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन्होंने अब तक कुल कितने लोगों को चूना लगाया है और इनके गिरोह में और कितने सदस्य शामिल हैं। बरामद किए गए मोबाइल फोन्स को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है ताकि इनके द्वारा डिलीट किए गए डेटा और चैट्स को रिकवर किया जा सके। नूंह पुलिस ने एक बार फिर आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अनजान ऐप या अनजान लिंक पर क्लिक न करें।

विज्ञापन

मेवात की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।