August 3, 2026

Nuh Gangrape Case: 16 साल की नाबालिग से गांव के 5 युवकों ने की हैवानियत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

0
Nuh Gangrape Case: 16 साल की नाबालिग से गांव के 5 युवकों ने की हैवानियत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Nuh Gangrape Case: 16 साल की नाबालिग से गांव के 5 युवकों ने की हैवानियत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Nuh Gangrape Case: नूंह जिले के तावड़ू उपमंडल में रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक वारदात सामने आई है, जहां एक 16 साल की नाबालिग किशोरी को हवस का शिकार बनाया गया। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी पीड़िता के ही गांव के रहने वाले हैं। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, वारदात का मुख्य सूत्रधार गांव में ही किराने की दुकान चलाता है।

आरोप है कि वह किशोरी को बहला-फुसलाकर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर गांव के बाहर खेतों की तरफ ले गया। वहां पहले से ही सुनसान जगह का फायदा उठाने के लिए उसके चार अन्य दोस्त भी घात लगाए बैठे थे।

हैवानियत के बाद डरी-सहमी पीड़िता ने घर पहुंचकर दी जानकारी

खेतों के बीच बने एक एकांत ठिकाने पर पांचों युवकों ने नाबालिग को बंधक बना लिया और उसके साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़िता को मुंह खोलने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर डरी-सहमी हालत में घर पहुंची पीड़िता ने अपनी मां और परिजनों को आपबीती सुनाई।

रोती-बिलखती बेटी की दास्तान सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई, जिसके बाद वे तुरंत तावड़ू पुलिस के पास पहुंचे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए केस को तुरंत महिला पुलिस थाने ट्रांसफर किया गया।

पॉक्सो और गैंगरेप की धाराओं में मुकदमा, मुख्य आरोपी सलाखों के पीछे

महिला थाना पुलिस ने पीड़िता का नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराया और परिजनों के बयान पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) जैसी संगीन और गैर-जमानती धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

पुलिस की एक विशेष टीम ने फौरन कार्रवाई करते हुए दबिश दी और मुख्य आरोपी (किराने की दुकान चलाने वाले) को धर दबोचा। पुलिस ने उसे स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से माननीय न्यायाधीश ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश जारी कर दिए।

फरार चार आरोपियों की पहचान पूरी, जल्द होगी गिरफ्तारी

सदर पुलिस और महिला थाना प्रबंधकों का कहना है कि इस घिनौने अपराध में शामिल बाकी चारों आरोपियों की भी पुख्ता पहचान कर ली गई है। पुलिस की सीआईए और स्थानीय टीमें उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि कानून के शिकंजे से कोई भी आरोपी बच नहीं पाएगा और अगले कुछ ही घंटों के भीतर बाकी चारों फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे धकेल दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed