Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Nuh Murder Case: नूंह में खौफनाक वारदात: कुएं में पत्थरों से बंधी मिली हसीना की लाश, 3 बच्चों की मां की बेरहमी से हत्या

AAmandeep Singh
नूंह में खौफनाक वारदात: कुएं में पत्थरों से बंधी मिली हसीना की लाश, 3 बच्चों की मां की बेरहमी से हत्या
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

मेवात। हरियाणा के नूंह (मेवात) जिले से रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। बझेड़ा गांव के सुनसान जंगलों में एक पुराने कुएं से 26 वर्षीय हसीना का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है। जिस बेरहमी से इस वारदात को अंजाम दिया गया, उसने पुलिस के भी होश उड़ा दिए हैं। कातिलों ने पहचान छिपाने और शव को ऊपर आने से रोकने के लिए हसीना की लाश को भारी पत्थरों से बांधकर कुएं की गहराइयों में धकेल दिया था।

10 दिन बाद मिला सुराग, 3 घंटे चला रेस्क्यू

विज्ञापन

हसीना बीते 18 अप्रैल से संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता थी। पति ने पहले गुमशुदगी की शिकायत दी, जिसके बाद 24 अप्रैल को अपहरण की धाराओं में केस दर्ज किया गया। तलाश के दौरान जब ग्रामीणों को जंगल के कुएं से भारी दुर्गंध आई, तो पुलिस को सूचना दी गई। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीण की देखरेख में करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। शव की हालत देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

कुएं में मिले बाइक के चेसिस, गहरे राज की बू

पुलिस की तफ्तीश में तब नया मोड़ आया जब शव निकालने के दौरान कुएं से दो मोटरसाइकिलों के चेसिस भी बरामद हुए। आशंका जताई जा रही है कि अपराधी इस पुराने कुएं का इस्तेमाल लंबे समय से अवैध गतिविधियों और सबूत मिटाने के लिए कर रहे थे। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस वारदात का तार किसी बड़े अपराधी गिरोह से जुड़ा है या यह मामला केवल आपसी रंजिश और घरेलू कलह का है।

परिजनों के आरोप: पांच साल से झेल रही थी जुल्म

मृतका के परिजनों ने रफीक नामक एक व्यक्ति पर सीधे आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि हसीना को लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था। हसीना अपने पीछे तीन मासूम बच्चों को छोड़ गई है, जिनके सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूंह के शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

पुलिस की रडार पर संदिग्ध, जांच तेज

इंस्पेक्टर प्रवीण ने बताया कि शुरुआती तौर पर यह मामला सुनियोजित हत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों और समय का पता चल सकेगा। पुलिस की टीमें संदिग्धों के ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और कॉल डिटेल्स के जरिए हसीना के आखिरी संपर्कों को खंगाला जा रहा है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे।

विज्ञापन

मेवात की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।