Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Nuh Police Action: नूंह में बारात का 'खूनी' स्टंट: ऑडी और थार जब्त, दूल्हे और पिता पर पुलिस ने कसा शिकंजा

AAmandeep Singh
नूंह में बारात का 'खूनी' स्टंट: ऑडी और थार जब्त, दूल्हे और पिता पर पुलिस ने कसा शिकंजा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नूंह। शादी की खुशियों में कानून को ठेंगे पर रखना नूंह के एक परिवार को काफी महंगा पड़ा है। तावडू इलाके में बारात के दौरान नेशनल हाईवे पर लग्जरी गाड़ियों से स्टंट करने और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने दूल्हे सोहेल, उसके पिता और बारात में शामिल स्टंटबाजों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने मौके से ऑडी, थार, फ्रॉन्क्स और वरना जैसी 6 कीमती गाड़ियां जब्त कर ली हैं।

हाईवे बना ‘स्टंट ग्राउंड’, खिड़कियों से लटकते दिखे युवक

विज्ञापन

वाकया 23 अप्रैल का है, जब निजामपुर गांव से सोहेल की बारात फिरोजपुर झिरका गई थी। बारात वापसी के दौरान धारूहेड़ा-सोहना रोड (NH-919) पर युवकों का जोश होश खो बैठा। युवक चलती गाड़ियों की छतों पर चढ़ गए और खिड़कियों से बाहर लटककर खतरनाक स्टंट करने लगे। इतना ही नहीं, रसूख दिखाने के चक्कर में इन युवकों ने बीच सड़क पर गाड़ियां खड़ी कर दीं, जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। इस पूरी हुड़दंगबाजी के वीडियो सोशल मीडिया पर ‘रील्स’ बनाने के चक्कर में अपलोड किए गए, जो अंततः उनके गले की फांस बन गए।

पुलिस की रेड: दूल्हा और पिता भी घेरे में

नूंह पुलिस ने वीडियो के आधार पर गाड़ियों के नंबर ट्रेस किए और तावडू सदर थाने में संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच चालकों- तस्लीम, शाहरुख, राशिद और दो साजिद नाम के युवकों को गिरफ्तार किया है। एडिशनल एसपी शशि शेखर ने स्पष्ट किया कि दूल्हे और उसके पिता की जिम्मेदारी थी कि वे बारात में कानून व्यवस्था बनाए रखें, इसलिए उन पर भी कानूनी गाज गिरी है। जब्त की गई सभी 6 गाड़ियों को फिलहाल थाने में खड़ा किया गया है और उन पर भारी जुर्माना लगाने की तैयारी है।

सोशल मीडिया पर पुलिस की ‘तीसरी आंख’

इस कार्रवाई ने उन लोगों को कड़ा संदेश दिया है जो शादियों में सड़कों पर अराजकता फैलाते हैं। एडिशनल एसपी ने कहा, “शादी का जश्न मनाना सबका हक है, लेकिन दूसरों की जान जोखिम में डालकर नहीं। हमारी टीमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार नजर रख रही हैं।” पुलिस ने साफ कर दिया है कि भविष्य में भी तेज आवाज में डीजे बजाने, सड़कों पर स्टंट करने या हवाई फायरिंग जैसी घटनाओं पर इसी तरह की जीरो-टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि

नूंह पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं। हाईवे पर इस तरह के स्टंट न केवल यातायात को प्रभावित करते हैं बल्कि गंभीर दुर्घटनाओं का सबब भी बनते हैं। पुलिस ने अपील की है कि लोग जिम्मेदार नागरिक बनें और अपनी खुशी के चक्कर में सार्वजनिक व्यवस्था को भंग न करें। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि क्या इस स्टंटबाजी के पीछे किसी बड़े गिरोह या रसूखदार का हाथ है।

विज्ञापन

मेवात की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।