Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Faridkot News: ईमानदारी से किए गए विकास कार्य ही लंबे समय तक टिकते हैं: स्पीकर कुलतार सिंह संधवा

JJagmarg Desk
Faridkot News: ईमानदारी से किए गए विकास कार्य ही लंबे समय तक टिकते हैं: स्पीकर कुलतार सिंह संधवा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

फरीदकोट/कोटकपूरा (Faridkot News): पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने कहा है कि जनता की सेवा और ईमानदारी से किए गए विकास कार्य ही समाज में स्थाई प्रभाव छोड़ते हैं। यह विचार उन्होंने मोहल्ला डेवलपमेंट कमेटी, ढिल्लों कॉलोनी द्वारा उनके सम्मान में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान व्यक्त किए।

40 वर्षों का सूखा खत्म: गलियों और नालियों का हुआ कायाकल्प

विज्ञापन

ढिल्लों कॉलोनी के निवासी पिछले चार दशकों (40 साल) से कीचड़, गंदगी और जल निकासी की समस्या से जूझ रहे थे। कमेटी सदस्य धनवंत सिंह खैरा ने बताया कि कई सरकारों और प्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ था। उन्होंने कहा‌ कि यह स्पीकर संधवा की दूरदर्शी सोच और ईमानदार प्रयासों का ही परिणाम है कि आज हमें इस नरकीय जीवन से मुक्ति मिली है।

मौके पर ही समस्याओं का समाधान

समारोह केवल सम्मान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि स्पीकर संधवा ने अपनी कार्यशैली के अनुरूप ‘ऑन द स्पॉट’ फैसले लिए। निवासियों द्वारा शेष समस्याओं को उठाए जाने पर स्पीकर ने तुरंत संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर बुलाया, अधिकारियों को जनहित के कार्यों में देरी न करने और लंबित मसलों को जल्द सुलझाने के निर्देश दिए गए। संधवा ने कहा कि जनता ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और गुरु साहिब की कृपा से निभा रहे हैं।

विशिष्ट हस्तियों की उपस्थिति

कार्यक्रम का आयोजन कमेटी के अध्यक्ष गुरचरण सिंह बराड़ के निवास स्थान पर किया गया। समारोह के अंत में मोहल्ला निवासियों ने स्पीकर संधवा को एक स्मृति चिन्ह (यादगार तस्वीर) भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मनप्रीत सिंह मनी धालीवाल, प्रमुख सहयोगी, मास्टर खरैती लाल शर्मा, गणमान्य नागरिक, बलतेज सिंह, पूर्व सरपंच, मास्टर मंजीत सिंह औलाख,शिक्षाविद, हरजीत सिंह वालिया,स्थानीय नेता शामिल हुए। इसके अलावा मास्टर गुरविंदर सिंह, गुरदित्ता खान, बलवीर सिंह लम्भावली, तरलोक सिंह, गुरदेव सिंह और बसंत सिंह मान सहित बड़ी संख्या में इलाका निवासी मौजूद रहे।

विज्ञापन

फरीदकोट की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।