Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

ऑपरेशन प्रहार 2.0: फरीदकोट पुलिस ने 72 घंटों में अपराधियों की तोड़ी कमर, 125 गिरफ्तार, बंबीहा गैंग के गुर्गे और ड्रग तस्कर 'वंजारा' काबू

JJagmarg Desk
ऑपरेशन प्रहार 2.0: फरीदकोट पुलिस ने 72 घंटों में अपराधियों की तोड़ी कमर, 125 गिरफ्तार, बंबीहा गैंग के गुर्गे और ड्रग तस्कर 'वंजारा' काबू
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

फरीदकोट: पंजाब को अपराध मुक्त बनाने की दिशा में फरीदकोट पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के विजन और डीजीपी गौरव यादव के निर्देशों पर चलते हुए, फरीदकोट पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार 2.0’ के तहत महज 72 घंटों के भीतर अपराधियों पर चौतरफा हमला बोला। इस मैराथन ऑपरेशन के दौरान जिले भर में 211 लोगों को राउंडअप किया गया, जिनमें से 125 को गिरफ्तार किया जा चुका है।

  

विज्ञापन

गैंगस्टरों पर सर्जिकल स्ट्राइक: बंबीहा गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार

डीआईजी (क्राइम) नवीन सैनी और एसएसपी फरीदकोट डॉ. प्रज्ञा जैन के नेतृत्व में पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बंबीहा गैंग के 4 मुख्य सदस्यों को दबोच लिया। इसमें ढिलवां कलां का निवासी सुरिंदर सिंह उर्फ लाडी भी शामिल है, जो कई संगीन वारदातों में पुलिस की हिट लिस्ट में था। पुलिस ने केवल गैंगस्टरों ही नहीं, बल्कि उन्हें पनाह देने वाले 21 मददगारों को भी सलाखों के पीछे पहुंचाया है। कुल मिलाकर 5 सक्रिय गैंग के 28 सदस्यों को गिरफ्तार कर कई अनसुलझे मामलों को सुलझाने का दावा किया गया है।

ड्रग्स के खिलाफ बड़ी मछली ‘वंजारा’ पुलिस के जाल में

नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए पुलिस ने 37 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस ऑपरेशन की सबसे बड़ी सफलता ‘सेफ पंजाब हेल्पलाइन’ से मिली जानकारी रही, जिसके आधार पर कुख्यात ड्रग डीलर हरदीप सिंह उर्फ वंजारा (निवासी जैतो) को गिरफ्तार किया गया। वंजारा पर पहले से ही ड्रग तस्करी के 14 मामले दर्ज हैं। ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने पूरे जिले को किले में तब्दील कर दिया था। जिले की सीमाओं पर 50 से अधिक चेकपॉइंट लगाए गए। रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों और सार्वजनिक स्थानों पर बारीकी से तलाशी ली गई। पुलिस की इस सक्रियता से स्थानीय निवासियों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है और उन्होंने पुलिस की इस कार्रवाई का पुरजोर समर्थन किया है।

फरीदकोट पुलिस लोगों को भयमुक्त माहौल देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हम यह स्पष्ट संदेश देना चाहते हैं कि कानून तोड़ने वाले किसी भी अपराधी या समाज विरोधी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। – डॉ. प्रज्ञा जैन, एसएसपी फरीदकोट

इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि फरीदकोट में अब अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं बची है।

विज्ञापन

फरीदकोट की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।