Breaking News
Monthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएंMonthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं

Palwal Land Fraud News: दिल्ली के बिजनेसमैन से 1.11 करोड़ की ठगी, विवादित जमीन बेचकर फरार हुए 5 आरोपी

Palwal Land Fraud News: दिल्ली के बिजनेसमैन से 1.11 करोड़ की ठगी, विवादित जमीन बेचकर फरार हुए 5 आरोपी

पलवल में जमीन बेचने के नाम पर हड़पे 1.11 करोड़

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Palwal Land Fraud News: जमीन के कारोबार में मोटा मुनाफा कमाने की चाह रखने वालों को चूना लगाने वाले जालसाजों का नेटवर्क पलवल में पैर पसार रहा है। ताजा मामला हथीन उपमंडल से आया है, जहां दिल्ली के एक कारोबारी से जमीन बेचने के नाम पर 1 करोड़ 11 लाख रुपये की भारी-भरकम राशि ठग ली गई। आरोपियों ने बड़े ही शातिर तरीके से कोर्ट में चल रहे एक विवादित मुकदमे की बात को छिपाकर जमीन का सौदा कर दिया। जब पीड़ित को अदालत से समन मिला, तब जाकर इस पूरी साजिश का भंडाफोड़ हुआ। पलवल की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की तफ्तीश में आरोप सही पाए जाने के बाद अब स्थानीय पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है।

पूरी रकम ली, इंतकाल भी कराया पर छिपा गए कोर्ट का मुकदमा

विज्ञापन

हथीन थाना प्रभारी नरेश कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली निवासी गोविंद कपूर ने पलवल के पुलिस अधीक्षक (SP) को इस जालसाजी की लिखित शिकायत सौंपी थी। गोविंद कपूर के मुताबिक, उन्होंने 10 अक्टूबर 2024 को फिरोजपुर राजपूत गांव में स्थित 30 कनाल 12 मरला कृषि भूमि को खरीदने के लिए दुधौला गांव के रहने वाले जगदीश और बाबूलाल से सौदा तय किया था। गोविंद ने डील के मुताबिक पूरी रकम आरोपियों को चुका दी, जिसके बाद बकायदा बैनामा (रजिस्ट्री) हुआ और जमीन का इंतकाल भी उनके नाम चढ़ गया। मौके पर कब्जा मिलने के बाद विक्रेताओं ने जमीन की तकसीम (बंटवारा) कराने का वादा किया था, लेकिन बाद में वे मुकर गए।

कोर्ट के समन ने उड़ाए होश, पांच लोगों ने मिलकर रची थी साजिश

पीड़ित गोविंद कपूर को असली झटका तब लगा जब उनके पते पर अदालत की तरफ से एक कानूनी समन पहुंचा। समन पढ़ते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई, क्योंकि जिस भूखंड के लिए उन्होंने सवा करोड़ के करीब रकम चुकाई थी, वह तो सालों से कोर्ट की कानूनी लड़ाई में उलझा हुआ था। आरोप है कि जगदीश और बाबूलाल ने अपने तीन अन्य साथियों राजेंद्र कुमार, शत्रुजीत और योगेश के साथ मिलकर एक सोची-समझी साजिश रची। इन सभी ने न्यायालय की कार्रवाई और विवाद की बात को जानबूझकर छिपाया ताकि मोटी रकम ऐंठी जा सके।

आर्थिक अपराध शाखा की हरी झंडी के बाद भारतीय न्याय संहिता में मुकदमा दर्ज

शिकायत मिलने पर एसपी ने इसकी बारीक जांच आर्थिक अपराध शाखा (EOW) पलवल को सौंपी थी। जांच अधिकारियों ने राजस्व रिकॉर्ड और अदालती दस्तावेजों को खंगाला, जिसमें धोखाधड़ी की बात पूरी तरह सच साबित हुई। ईओडब्ल्यू की रिपोर्ट के आधार पर हथीन थाना पुलिस ने आरोपी जगदीश, बाबूलाल, राजेंद्र कुमार, शत्रुजीत और योगेश के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) (धोखाधड़ी) और 61(2) (आपराधिक साजिश) के तहत केस दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी का कहना है कि जालसाजों के खिलाफ पुख्ता सबूत हाथ लग चुके हैं और पुलिस की टीमें दुधौला व अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, आरोपियों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पलवल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।