Breaking News
Rohtak Bus Accident: रोहतक के महम में दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस की टक्कर से अनियंत्रित कार ने बुजुर्ग को कुचला, मौतBatala Pastor Balwinder Pal Murder : बटाला के गांधी कैंप में घर में घुसकर पादरी बलविंदर पाल की हत्याKitchen Hacks: अचानक फट गया है दूध? यूट्यूब की इस वायरल रेसिपी से झटपट तैयार करें हलवाई जैसे लड्डूKhanna HDFC Bank Robbery : खन्ना में HDFC बैंक के बाहर आढ़ती से गनपॉइंट पर 15 लाख कैश और वेन्यू कार छीन भागे बदमाशदिल्ली में मोएट्स रेस्टोरेंट पहुंचे राहुल-प्रियंका, खड़गे ने दिया था लंच का कॉल; इसके बाद राजघाट पर जुटेगा विपक्षRohtak Bus Accident: रोहतक के महम में दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस की टक्कर से अनियंत्रित कार ने बुजुर्ग को कुचला, मौतBatala Pastor Balwinder Pal Murder : बटाला के गांधी कैंप में घर में घुसकर पादरी बलविंदर पाल की हत्याKitchen Hacks: अचानक फट गया है दूध? यूट्यूब की इस वायरल रेसिपी से झटपट तैयार करें हलवाई जैसे लड्डूKhanna HDFC Bank Robbery : खन्ना में HDFC बैंक के बाहर आढ़ती से गनपॉइंट पर 15 लाख कैश और वेन्यू कार छीन भागे बदमाशदिल्ली में मोएट्स रेस्टोरेंट पहुंचे राहुल-प्रियंका, खड़गे ने दिया था लंच का कॉल; इसके बाद राजघाट पर जुटेगा विपक्ष

Panipat Crime: पानीपत कोर्ट परिसर में खूनी संघर्ष, गवाही देने आए युवक पर गंडासियों से हमला, 5 गाड़ियां तोड़ीं

AAmandeep Singh
Panipat Crime: पानीपत कोर्ट परिसर में खूनी संघर्ष, गवाही देने आए युवक पर गंडासियों से हमला, 5 गाड़ियां तोड़ीं

पानीपत कोर्ट परिसर में खूनी संघर्ष, गवाही देने आए युवक पर गंडासियों से हमला, 5 गाड़ियां तोड़ीं

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Panipat Crime: न्याय के मंदिर कहे जाने वाले कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए बदमाशों ने दुस्साहस की हदें पार कर दीं। पानीपत कोर्ट में वकीलों के चैंबरों वाली बिल्डिंग के बाहर उस वक्त भगदड़ मच गई जब एक पुराने मामले में तारीख भुगतने और गवाही देने आए युवक पर अचानक विरोधी पक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया।

हथियारबंद बदमाशों ने गंडासियों, लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से युवक को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। (Panipat Court Campus Violence) इस दौरान परिसर में खड़ी पांच कारों में भी जमकर तोड़फोड़ की गई, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने लहूलुहान हालत में पीड़ित को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

कोर्ट में चल रहे पुराने विवाद की थी तारीख

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से ही किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा है, जिसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसी मामले में नियत तारीख पर दोनों पक्ष अदालत में पेश होने पहुंचे थे। जब शिकायतकर्ता पक्ष के लोग वकीलों की बिल्डिंग के पीछे बनी पार्किंग के पास मौजूद थे, तभी दूसरे पक्ष के कई युवक अचानक वहां आ धमके।

आरोप है कि हमलावरों ने पूरी योजना के तहत शिकायतकर्ता पक्ष के दो युवकों (Witness Attacked Panipat Court) को घेर लिया और उन पर लाठी-डंडों तथा धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ प्रहार शुरू कर दिए। हमले में एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया, जबकि अन्य लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।

गाड़ियों में तोड़फोड़ से सहमे लोग, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

मारपीट के दौरान गुस्साए हमलावरों ने पार्किंग में खड़ी पांच गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए और उन्हें बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। (Haryana Court Fight News) दिनदहाड़े कोर्ट परिसर में हुई इस हिंसा से वकीलों, मुकलियों और आम लोगों में भारी रोष और डर का माहौल है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और कोर्ट परिसर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि सभी आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें– Panipat Theft News: पानीपत में बेखौफ चोरों का कहर, कानड़ी और कुलदीप नगर में दो मकानों से लाखों के जेवर पार

विज्ञापन

पानीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।