Breaking News
Nangal Chaudhary News: नांगल चौधरी अनाज मंडी में बाजरा खरीद के लिए संशोधित शेड्यूल जारी, किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए मिला नया समय, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को रहेगा अवकाशन्यूजीलैंड ने भारत को 87 रन से रौंदा, टी-20 में कीवियों के खिलाफ टीम इंडिया की सबसे बड़ी हारAmbala Stray Dog Attack: अंबाला में आवारा कुत्ते का खौफ, सेक्टर-9 में खेल रहे बच्चे पर किया जानलेवा हमला, वीडियो वायरलNarnaul News: जिले में पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री और इन्हें फोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाईVinesh Phogat WFI: विनेश फोगाट केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, WFI को 2 हफ्ते की डेडलाइन, फैसले पर रहेगा स्टेNangal Chaudhary News: नांगल चौधरी अनाज मंडी में बाजरा खरीद के लिए संशोधित शेड्यूल जारी, किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए मिला नया समय, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को रहेगा अवकाशन्यूजीलैंड ने भारत को 87 रन से रौंदा, टी-20 में कीवियों के खिलाफ टीम इंडिया की सबसे बड़ी हारAmbala Stray Dog Attack: अंबाला में आवारा कुत्ते का खौफ, सेक्टर-9 में खेल रहे बच्चे पर किया जानलेवा हमला, वीडियो वायरलNarnaul News: जिले में पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री और इन्हें फोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाईVinesh Phogat WFI: विनेश फोगाट केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, WFI को 2 हफ्ते की डेडलाइन, फैसले पर रहेगा स्टे

Panipat News: पानीपत में दोस्ती शर्मसार, सहेलियां ही कोचिंग के बहाने ले जाकर नाबालिग को सौंप आईं दरिंदे के हाथ

Panipat News: पानीपत में दोस्ती शर्मसार, सहेलियां ही कोचिंग के बहाने ले जाकर नाबालिग को सौंप आईं दरिंदे के हाथ

पटियाला के परिवार की नाबालिग बेटी से पानीपत में हैवानियत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Panipat News: पानीपत से एक ऐसी दिल दहला देने वाली खबर आई है, जिसने समाज में सहेलियों और दोस्तों पर भरोसे को एक बार फिर कटघरे में खड़ा कर दिया है।

मूल रूप से पंजाब के पटियाला की रहने वाली और अब पानीपत के एक गांव में गुजर-बसर कर रहे परिवार की 16 वर्षीय मासूम बेटी अपनी ही सहेलियों की हैवानियत का शिकार हो गई। कोचिंग जाने की बात कहकर घर की दहलीज पार करने वाली इस नाबालिग को क्या पता था कि बाहर उसकी अपनी सहेलियां ही उसके लिए जाल बिछाकर खड़ी हैं।

विज्ञापन

कोचिंग का झांसा देकर घर से उठाया, कार में खींचकर बंधक बनाया

परिजनों द्वारा सदर थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, उनकी बेटी की दोस्ती गांव की ही शिवानी नाम की लड़की से थी। बीती 26 जून को शिवानी अपनी सहेलियों के साथ एक कार में सवार होकर पीड़िता के घर पहुंची।

कार को रोहित नाम का शख्स चला रहा था। शिवानी ने घर के बाहर से आवाज देकर नाबालिग को कोचिंग चलने के लिए कहा। जैसे ही मासूम घर से बाहर आई, कार में बैठी युवतियों ने आव देखा न ताव, उसे जबरन खींचकर गाड़ी के अंदर डाल लिया और पलक झपकते ही गाड़ी वहां से दौड़ पड़ी।

चलती गाड़ी में ड्राइवर करता रहा अश्लील हरकतें, सहेलियां दबाती रहीं मुंह

पीड़िता ने जब रोते हुए रास्ते में गाड़ी रोकने और अपनी सहेलियों से पूछा कि उसे कहां ले जाया जा रहा है, तो किसी ने उसकी बात का जवाब नहीं दिया। इसके उलट, गाड़ी में बैठी शिवानी, उसकी बहन और दो अन्य लड़कियों ने पीड़िता को कसकर दबोच लिया ताकि वह हिल न सके।

इसके बाद ड्राइवर रोहित चलती गाड़ी में ही मासूम के साथ जबरन छेड़खानी और अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर उसका मुंह दबा दिया गया। कुछ देर बाद आरोपी गाड़ी को एक सुनसान फैक्ट्री एरिया में ले गए, जहां इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया गया।

‘बचाओ-बचाओ’ चिल्लाती रही मासूम, पर किसी ने नहीं सुनी आवाज

इस खौफनाक मंजर से गुजरी नाबालिग अभी पूरी तरह सदमे में है और गहरे मानसिक तनाव से गुजर रही है। रोते हुए उसने अपनी मां को बताया कि जब कार एक रास्ते से गुजर रही थी, तो उसने शीशे से बाहर एक राहगीर को देखकर ‘बचाओ-बचाओ’ की आवाज भी लगाई थी, लेकिन रफ्तार तेज होने के कारण कोई उसकी मदद को आगे नहीं आ सका।

वारदात के बाद आरोपी ड्राइवर रोहित ने पीड़िता को जुबान खोलने पर पूरे परिवार को जान से मारने की खौफनाक धमकी दी और उसे बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गए।

पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश में पुलिस

इस मामले में पानीपत के सदर थाना प्रभारी (SHO) गुलशन रावल ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत को बेहद गंभीरता से लिया गया है। नाबालिग लड़की का सिविल अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवा दिया गया है।

पुलिस ने आरोपी सहेली शिवानी, उसकी बहन, दो अज्ञात युवतियों और कार चालक रोहित के खिलाफ पोक्सो (POCSO) एक्ट और अपहरण सहित विभिन्न संगीन धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। एसएचओ ने दावा किया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें लगा दी गई हैं और जल्द ही सभी सलाखों के पीछे होंगे।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पानीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।