Breaking News
Astrological Alert: इन राशियों के लिए आसान नहीं होगा अगला डेढ़ हफ्ता, रखें खास सावधानीHaryana-UP Expressway: 4800 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा नया हाईवे, हरियाणा  के इन जिलों की चमकेगी किस्मतBhiwani Accident: हांसी-भिवानी रोड परखड़े कैंटर से टकराई हरियाणा रोडवेज की बस, कई सवारियां घायलKaithal News: कैथल में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार रुपये रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथों गिरफ्ताNarnaul News Update: नारनौल में विनोद सैनी आत्महत्या मामला, परिजनों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन, पुलिस ने निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासनAstrological Alert: इन राशियों के लिए आसान नहीं होगा अगला डेढ़ हफ्ता, रखें खास सावधानीHaryana-UP Expressway: 4800 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा नया हाईवे, हरियाणा  के इन जिलों की चमकेगी किस्मतBhiwani Accident: हांसी-भिवानी रोड परखड़े कैंटर से टकराई हरियाणा रोडवेज की बस, कई सवारियां घायलKaithal News: कैथल में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार रुपये रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथों गिरफ्ताNarnaul News Update: नारनौल में विनोद सैनी आत्महत्या मामला, परिजनों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन, पुलिस ने निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासन

PG Building Collapse: सत्य निकेतन इमारत दुर्घटना का जायजा लेने फिर पहुंचीं मुख्यमंत्री, अब तक 6 मौतों की पुष्टि

PG Building Collapse: सत्य निकेतन इमारत दुर्घटना का जायजा लेने फिर पहुंचीं मुख्यमंत्री, अब तक 6 मौतों की पुष्टि

सत्य निकेतन इमारत हादसे का दोबारा जायजा लेने पहुंची दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

PG Building Collapse: राष्ट्रीय राजधानी के सत्य निकेतन में बहुमंजिला इमारत ढहने की घटना के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार सुबह घटनास्थल का पुन: दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था एवं बचाव अभियान की समीक्षा की और दिल्ली में पांच मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश दिए। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य घायल हैं। गुप्ता ने रविवार को भी घटनास्थल का दौरा किया था और इस दौरान उनके साथ दिल्ली सरकार एवं दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

दिल्ली सरकार ने रविवार को इमारत ढहने की इस घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए थे। आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने घटना के संबंध में भवन मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने और जांच में घटना के लिए जिम्मेदार पाए जाने वाले दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, गुप्ता ने आसपास के ‘पेइंग गेस्ट’ (पीजी) आवासों और भवनों की भी सघन जांच करने के निर्देश दिए हैं। जांच के दौरान जिन भवनों में नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा, उन्हें सील किया जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के मुताबिक, गुप्ता ने दिल्ली में पांच मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि दिल्लीवासियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और इस मामले में लापरवाही बरतने के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इससे पहले रविवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में घायलों से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री ने दोषियों को सख्त सजा दिलाने का संकल्प व्यक्त किया था। उनके कार्यालय ने कहा कि सरकार घायल छात्रों के परिवारों के संपर्क में है और उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध करा रही है। मलबे से अब तक कुल 11 लोगों को निकाला जा चुका है। दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिण परिसर के पास स्थित यह इमारत रविवार अपराह्न करीब डेढ़ बजे मरम्मत कार्य के दौरान ढह गई थी। इस इमारत को लड़कों के ‘पेइंग गेस्ट’ (पीजी) आवास के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था।

दिल्ली पुलिस, दिल्ली अग्निशमन सेवा, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) सहित कई एजेंसियां रात भर बचाव अभियान चलाती रहीं। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अमित गोयल ने कहा, ‘‘रात में एक और व्यक्ति को मलबे से निकाला गया लेकिन अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई।’’ स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस इलाके में रहने वाले ज्यादातर छात्र केरल, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के हैं, जो मुख्य रूप से पास स्थित मोतीलाल नेहरू कॉलेज, आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज और श्री वेंकटेश्वर कॉलेज में पढ़ते हैं।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

दक्षिणी दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।