Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Pihowa Goga Madi: धनीरामपुरा में आस्था का नया केंद्र: महंत भीम पुरी के हाथों रखी गई जाहरवीर गोगा माड़ी की नींव

GGaganpreet Kaur
धनीरामपुरा में आस्था का नया केंद्र: महंत भीम पुरी के हाथों रखी गई जाहरवीर गोगा माड़ी की नींव
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

पिहोवा (अभिषेक पूर्णिमा) पिहोवा के ग्रामीण अंचल में धार्मिक चेतना और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। गांव धनीरामपुरा अब केवल एक साधारण गांव नहीं, बल्कि जल्द ही जाहरवीर गोगा जी के भक्तों की आस्था का एक बड़ा केंद्र बनने जा रहा है। शुक्रवार को गांव में आयोजित एक गरिमामयी धार्मिक समारोह के दौरान गोगा माड़ी धाम के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर विशेष रूप से पहुंचे मां बगलामुखी धाम के महंत भीम पुरी महाराज ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी समाज या गांव में धार्मिक स्थल का निर्माण महज ईंट-गारे का ढांचा खड़ा करना नहीं है, बल्कि यह लोक-कल्याण, सुख-समृद्धि और सामाजिक एकता का प्रतीक होता है। उन्होंने ग्रामीणों को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि वे हर सुख-दुख में गांव के साथ खड़े हैं।

राजस्थान के बागड़ धाम से जुड़ा है तार; सरपंच के प्रयासों की सराहना

विज्ञापन

इस धार्मिक परियोजना को धरातल पर उतारने में धनीरामपुरा के सरपंच विकल कुमार चौबे और गांव की मौजिज शख्सियतों ने अहम भूमिका निभाई है। मामले की पृष्ठभूमि साझा करते हुए सरपंच विकल चौबे ने बताया कि गांव में लंबे समय से गोगा माड़ी के एक स्थायी धाम की कमी खल रही थी। इसके चलते ग्रामीणों को हर छोटे-बड़े त्योहार या चौदस पर पूजा-अर्चना के लिए मजबूरन आसपास के कस्बों और दूर-दराज के गोगा माड़ी मंदिरों के चक्कर काटने पड़ते थे।

इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए कुछ समय पहले गांव की एक विशेष कमेटी राजस्थान के सुप्रसिद्ध गोगामेड़ी धाम (बागड़) गई थी। वहां से पूरी रीती-रिवाज के साथ गोगा जी महाराज का ‘जोड़ा’ लाकर पहले गांव के मस्तान पीर स्थान पर पूरी श्रद्धा के साथ विराजमान किया गया और अब उसी कड़ी में इस भव्य माड़ी धाम की नींव रखी गई है।

सामूहिक सहयोग की अनूठी मिसाल; उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

शिलान्यास के इस पावन अवसर पर धनीरामपुरा और आसपास के इलाकों से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिससे पूरा माहौल भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। सरपंच विकल कुमार चौबे ने मंदिर निर्माण में गिलहरी योगदान देने वाले और कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी सहयोगियों व ग्रामवासियों का सहृदय आभार व्यक्त किया।

इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने वालों में विक्की वालिया, पवन शर्मा, जिया लाल शर्मा, कमल कश्यप, रूपी भगत, गोपाल भगत, मुकेश शर्मा, रामचंद्र, साहब सैनी, सुरेंद्र सैनी, श्रीचंद कश्यप, ओम प्रकाश, बीराराम कश्यप, रामपाल, रामशरण, लाल सिंह, अभिषेक, प्रदीप, विक्की और भवानी सहित बड़ी संख्या में पंच-सरपंच और ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों का कहना है कि यह धाम आने वाले समय में क्षेत्र की सुख-शांति का पहरेदार बनेगा।

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।