Breaking News
Haryana Cabinet Meeting: सीएम नायब सैनी का सिंगापुर दौरा खत्म होते ही बड़ा एक्शन, 10 अक्टूबर को बुलाई हरियाणा कैबिनेट की बैठकYamunanagar Anti Narcotics: यमुनानगर में 60 लाख की हेरोइन के साथ पानीपत का तस्कर गिरफ्तार, बस में लेकर पहुंचा था सप्लाईAkali Dal Waris Punjab De Governor Meeting : अकाली दल वारिस पंजाब दे का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा राजभवन, गवर्नर गुलाब चंद कटारिया को सौंपा ज्ञापनKarnal News: करनाल नगर निगम में बवाल, पुलिस से भिड़े कांग्रेसी, 500-500 के नकली नोट उड़ाकर किया जोरदार प्रदर्शनHaryana Minimum Wages Rules: अब दुकानदारों को कर्मचारियों को देना होगा तय वेतन, श्रम विभाग ने जारी किए निर्देशHaryana Cabinet Meeting: सीएम नायब सैनी का सिंगापुर दौरा खत्म होते ही बड़ा एक्शन, 10 अक्टूबर को बुलाई हरियाणा कैबिनेट की बैठकYamunanagar Anti Narcotics: यमुनानगर में 60 लाख की हेरोइन के साथ पानीपत का तस्कर गिरफ्तार, बस में लेकर पहुंचा था सप्लाईAkali Dal Waris Punjab De Governor Meeting : अकाली दल वारिस पंजाब दे का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा राजभवन, गवर्नर गुलाब चंद कटारिया को सौंपा ज्ञापनKarnal News: करनाल नगर निगम में बवाल, पुलिस से भिड़े कांग्रेसी, 500-500 के नकली नोट उड़ाकर किया जोरदार प्रदर्शनHaryana Minimum Wages Rules: अब दुकानदारों को कर्मचारियों को देना होगा तय वेतन, श्रम विभाग ने जारी किए निर्देश

Rohtak Crime: रोहतक में 1700 रुपये के विवाद में भतीजे की हत्या, चाचा ने मुर्गा काटने वाले चाकू से गोदा

GGaganpreet Kaur
Rohtak Crime: रोहतक में 1700 रुपये के विवाद में भतीजे की हत्या, चाचा ने मुर्गा काटने वाले चाकू से गोदा

रोहतक में 1700 रुपये के विवाद में भतीजे की हत्या, चाचा ने मुर्गा काटने वाले चाकू से गोदा

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Rohtak Crime: रोहतक शहर की कबीर कॉलोनी में रविवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महज 1700 रुपये के उधारी विवाद में एक युवक की सरेराह बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय रिहान उर्फ कालू पुत्र मुमताज के रूप में हुई है। वारदात को किसी गैर ने नहीं, बल्कि रिश्ते में उसके ही चाचा लगने वाले अजीज ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया। आरोपी ने पास ही मीट/मुर्गा काटने की दुकान से चाकू उठाकर रिहान पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।

घटना के वक्त रिहान अपनी स्कूटी पर सवार होकर पास की परचून दुकान से घर का सामान लेने निकला था। इसी दौरान रास्ते में आरोपी अजीज अपने 4-5 साथियों- आरिफ, सलीम मार्चरी, आशीष और एक अन्य कालू के साथ घात लगाए खड़ा था। जैसे ही रिहान वहां पहुंचा, आरोपियों ने उसकी स्कूटी रुकवा ली और उधारी के पैसे तुरंत देने का दबाव बनाने लगे।

विज्ञापन

1700 रुपये के पीछे बढ़ा विवाद, एक दिन पहले भी हुई थी हाथापाई

मृतक के परिजनों ने बताया कि अजीज उधार दिए गए सामान के मात्र 1700 रुपये मांग रहा था। रिहान ने जब उसे कहा कि वह एक-दो दिन में पैसे चुका देगा, तो आरोपी आपा खो बैठे और गाली-गलौज शुरू कर दी। बात इतनी बढ़ी कि हाथापाई की नौबत आ गई। इसी बीच अजीज बगल की दुकान से मुर्गा काटने वाला धारदार चाकू उठा लाया और रिहान पर जानलेवा हमला कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि परसों रात को भी आरोपियों ने रिहान को घेरकर उसके साथ मारपीट करने की कोशिश की थी, लेकिन तब मामला किसी तरह शांत हो गया था। रविवार को आरोपियों ने सोची-समझी साजिश के तहत रिहान को अकेला पाकर उस पर हमला बोला और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान तोड़ा दम, तीन हिरासत में

आसपास के लोगों और परिजनों की मदद से गंभीर रूप से घायल रिहान को तुरंत पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस की टीम मौके पर और फिर ट्रॉमा सेंटर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है, जिसे आज कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

सिटी थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

यह भी पढ़ें– हरियाणा में 38.8 डिग्री पर पहुंचा पारा, 6 अक्टूबर से बारिश और आंधी का अलर्ट

विज्ञापन

रोहतक की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।