Rohtak Crime: हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला पुलिस थाने में भ्रष्टाचार का एक और मामला सामने आया है, जहां झज्जर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Sampla police station raid) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाने में तैनात सहायक उप निरीक्षक (ASI) दीनबंधु को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा। (Jhajjar ACB action Haryana) इस कार्रवाई से स्थानीय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
आरोपी पुलिसकर्मी पर एक गंभीर आपराधिक मामले में पीड़ित को फंसाने या डराने के बजाय उसकी मदद करने के नाम पर भारी-भरकम रिश्वत मांगने का आरोप है।
50 हजार की डिमांड में से 40 हजार पहले ही ऐंठ चुका था आरोपी
एसीबी को दी गई शिकायत में हसनगढ़ निवासी सुभाष ने बताया कि उनके परिवार से जुड़े हत्या के एक मामले की जांच व अन्य सहयोग के एवज में एएसआई दीनबंधु ने कुल 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित के अनुसार, आरोपी पुलिसकर्मी पहले ही किस्तों में 40 हजार रुपये वसूल चुका था। इसके बावजूद बाकी बचे 10 हजार रुपये देने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था। लगातार हो रही पैसों की मांग से परेशान होकर पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी क्रप्शन ब्यूरो (corruption in Haryana police) की झज्जर टीम से कर दी।
विजिलेंस ने बिछाया जाल, रंगे हाथों दबोचा
शिकायत के सत्यापन के बाद झज्जर एसीबी की टीम ने पूरी योजना के तहत एक मजबूत जाल बिछाया। तयशुदा योजना के मुताबिक जब शिकायतकर्ता सुभाष बाकी के 10 हजार रुपये देने के लिए सांपला थाने पहुंचा और रकम एएसआई दीनबंधु को सौंपी, तो विजिलेंस की टीम ने तुरंत वहां दबिश दी। टीम ने रंगे हाथों पैसे बरामद करते हुए एएसआई दीनबंधु को गिरफ्तार कर लिया।
इस अचानक हुई कार्रवाई से थाने में अफरातफरी मच गई। विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है और यह भी खंगाला जा रहा है कि इस खेल में और कौन-कौन संलिप्त था।
यह भी पढ़ें–Faridabad News: पल्ला इलाके में चलती ब्रेजा कार में लगी भीषण आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

