Breaking News
Astrology Secrets: ज्योतिषीय विश्लेषण- ये 3 राशियां रिश्तों में मानी जाती हैं सबसे ‘सेल्फ-सेंटर्ड’, जानिए वजहUttarakhand Education News: 500 स्कूलों में वर्चुअल क्लासरूम और 100 नई लैब, जानिए साक्षरता दिवस पर क्या बोले सीएम धामीPalwal Mandi Inspection: पलवल मंडी में मंत्री का छापा, गैरहाजिर मिले AFSO और SIFS को कारण बताओ नोटिस जारीNangal Chaudhary : नांगल चौधरी अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद में लचर व्यवस्था, छह दिन बाद भी नहीं हुई खरीद, किसानों में रोषNarnaul : नारनौल के दुलोठ ग्राम में संपन्न हुई सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथाAstrology Secrets: ज्योतिषीय विश्लेषण- ये 3 राशियां रिश्तों में मानी जाती हैं सबसे ‘सेल्फ-सेंटर्ड’, जानिए वजहUttarakhand Education News: 500 स्कूलों में वर्चुअल क्लासरूम और 100 नई लैब, जानिए साक्षरता दिवस पर क्या बोले सीएम धामीPalwal Mandi Inspection: पलवल मंडी में मंत्री का छापा, गैरहाजिर मिले AFSO और SIFS को कारण बताओ नोटिस जारीNangal Chaudhary : नांगल चौधरी अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद में लचर व्यवस्था, छह दिन बाद भी नहीं हुई खरीद, किसानों में रोषNarnaul : नारनौल के दुलोठ ग्राम में संपन्न हुई सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा

Rohtak Dobh Village Murder: रोहतक शराबी पति ने डंडा मारकर की पत्नी की हत्या, सुबह पिता को फोन कर दी वारदात की जानकारी

GGaganpreet Kaur
रोहतक शराबी पति ने डंडा मारकर की पत्नी की हत्या, सुबह पिता को फोन कर दी वारदात की जानकारी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

रोहतक। रोहतक जिले के गांव डोभ में पारिवारिक विवाद के चलते एक बेहद सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। भिवानी रोड पर पीर बाबा मंदिर के सामने रहने वाले एक शख्स ने अपनी ही पत्नी की सिर में डंडा मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात की सूचना मिलते ही थाना बहुअकबरपुर पुलिस और एफएसएल (FSL) की फोरेंसिक टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और साक्ष्य जुटाए। मृतका की पहचान करीब 20 वर्षीय जोशना के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, रात के वक्त पति-पत्नी के बीच शुरू हुआ मामूली झगड़ा कुछ ही देर में इस कदर बढ़ गया कि पति ने आव देखा न ताव, पास पड़ा भारी डंडा जोशना के सिर पर दे मारा, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

असम की रहने वाली थी जोशना, दो मासूम बच्चों के सिर से हमेशा के लिए उठ गया मां का साया

विज्ञापन

मूल रूप से असम की रहने वाली जोशना की शादी उत्तर प्रदेश के कासगंज निवासी आजाद के साथ हुई थी। यह प्रवासी परिवार पिछले कुछ समय से रोहतक के डोभ गांव में रहकर कबाड़ बीनने और बेचने का काम करता था। इस दांपत्य जीवन से उनके दो बेहद छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक की उम्र पांच साल और दूसरे की महज तीन साल है। रात को हुए इस खूनी खेल के बाद दोनों मासूम बच्चों के सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया है और पिता सलाखों के पीछे पहुंच चुका है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों के बीच अक्सर काम और पैसों को लेकर विवाद होता रहता था।

रात को ससुर ने कराया था बीच-बचाव, सुबह 3 बजे बेटे का फोन आया—’काम तमाम कर दिया’

आरोपी आजाद के पिता गुड्डू ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हो रही थी। आजाद उस वक्त बुरी तरह शराब के नशे में धुत था। विवाद बढ़ता देख गुड्डू ने दोनों को काफी समझाया-बुझाया और शांत रहने को कहा। माहौल ज्यादा न बिगड़े, इसलिए गुड्डू अपने दोनों पोता-पोती को साथ लेकर गांव में ही रहने वाले अपने छोटे बेटे के घर चला गया था। लेकिन ससुर के जाते ही आजाद का गुस्सा फिर भड़क गया। सुबह करीब 3 बजे आजाद ने अपने पिता को फोन मिलाकर ठंडे दिमाग से वारदात की बात कबूली। फोन सुनते ही पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई।

सुबह ससुर ने ही पुलिस को दी सूचना, पुलिस ने हत्यारे पति को दबोचा

बेटे के कबूलनामे के बाद पिता गुड्डू दोनों बच्चों को बिलखता छोड़ तुरंत मौके पर पहुंचा, जहां जोशना खून से लथपथ मृत पड़ी थी। इसके बाद सुबह करीब 7:40 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को मामले की सूचना दी गई। बहुअकबरपुर थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की और भागने की फिराक में बैठे आरोपी आजाद को डोभ गांव से ही दबोच लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रोहतक पीजीआईएमएस (PGIMS) के शवगृह में पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से खून से सना डंडा और अन्य सबूत फॉरेंसिक जांच के लिए जब्त कर लिए हैं और आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

रोहतक की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।