Breaking News
Aaj Ka Ank Rashifal: अंक राशिफल 15 अक्टूबर, जन्म तारीख से जानिए गुरुवार का दिन आपके करियर और लव लाइफ के लिए कैसा रहेगाLudhiana Minor Gang Rape: लुधियाना में अनाथ नाबालिग से गैंगरेप, होटल में नशीली ड्रिंक पिलाकर की दरिंदगीAmritsar News: अमृतसर में पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ लूट, पिस्तौल के बल पर कैश लूटा, फायरिंग से मची अफरा-तफरीKurukshetra KDB road accident: कुरुक्षेत्र में बेकाबू कैंटर जिम की पार्किंग में घुसा, दर्जनों वाहन क्षतिग्रस्तMoonrise Time Today: आज कपर्दिश चतुर्थी, जानिए चंद्रोदय का समय और चंद्र दर्शन से जुड़े जरूरी नियमAaj Ka Ank Rashifal: अंक राशिफल 15 अक्टूबर, जन्म तारीख से जानिए गुरुवार का दिन आपके करियर और लव लाइफ के लिए कैसा रहेगाLudhiana Minor Gang Rape: लुधियाना में अनाथ नाबालिग से गैंगरेप, होटल में नशीली ड्रिंक पिलाकर की दरिंदगीAmritsar News: अमृतसर में पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ लूट, पिस्तौल के बल पर कैश लूटा, फायरिंग से मची अफरा-तफरीKurukshetra KDB road accident: कुरुक्षेत्र में बेकाबू कैंटर जिम की पार्किंग में घुसा, दर्जनों वाहन क्षतिग्रस्तMoonrise Time Today: आज कपर्दिश चतुर्थी, जानिए चंद्रोदय का समय और चंद्र दर्शन से जुड़े जरूरी नियम

Rohtak Hotel Murder: रोहतक के होटल में प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने लगाया फंदा, गांव में सनसनी

AAmandeep Singh
शेयर करें
Rohtak Hotel Murder: रोहतक के होटल में प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने लगाया फंदा, गांव में सनसनी

रोहतक के होटल में प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने लगाया फंदा, गांव में सनसनी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Rohtak Hotel Murder: हरियाणा के रोहतक में बजरंग फाटक स्थित एक होटल में हुई विवाहिता की सनसनीखेज हत्या और उसके प्रेमी द्वारा सुसाइड की कोशिश के मामले में कई चौंकाने वाली परतें उधड़कर सामने आई हैं। 25 वर्षीय नीरज और मृतका रूबी रोहतक के गांव खड़ी साध के रहने वाले थे। बचपन में गांव के ही एक स्कूल में साथ पढ़ते-पढ़ते दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो वक्त के साथ प्यार में बदल गई। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन रूबी के परिजन गांव के ही लड़के से बेटी का रिश्ता जोड़ने के सख्त खिलाफ थे।

नेवी जवान से हुई शादी, लेकिन दिल से नहीं निकला बचपन का साथी

विज्ञापन

परिवार की मर्जी के आगे झुकते हुए रूबी की शादी भगवतीपुर गांव निवासी एक नेवी जवान के साथ करा दी गई। शादी के बाद भी दोनों का संपर्क नहीं टूटा। इसी साल अप्रैल में रूबी ने रोहतक शहर में इंग्लिश स्पीकिंग का कोर्स शुरू किया था। रूबी की क्लासेस सुबह की शिफ्ट में होती थीं और कोचिंग के बहाने दोनों अक्सर एक-दूसरे से मिलने लगे। बुधवार सुबह 9 बजे भी दोनों बजरंग फाटक के पास स्थित एक होटल पहुंचे थे, जहां कमरे की एंट्री के लिए झज्जर निवासी शीतल नाम की किसी युवती का पहचान पत्र (ID) इस्तेमाल किया गया था।

कमरे में झड़प के बाद चुन्नी से घोटा गला, फिर घर जाकर नीरज ने लगाया फंदा

पुलिस तफ्तीश के मुताबिक, दोपहर करीब दो बजे नीरज अकेला ही होटल के कमरे से बाहर निकला। शाम तक जब कोई हलचल नहीं हुई, तो कर्मचारियों ने मास्टर की (चाबी) से कमरा खोला।

अंदर बेड पर रूबी की लाश पड़ी थी। कमरे में बिखरी टूटी चूड़ियों से अंदेशा लगाया जा रहा है कि कत्ल से पहले दोनों के बीच काफी हाथापाई हुई थी। रूबी की चुन्नी से ही गला घोंटकर हत्या करने के बाद नीरज सीधे अपने गांव खड़ी साध स्थित घर पहुंचा और फंदे पर लटक गया। परिजनों ने वक्त रहते उसे देख लिया और तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

पुलिस कर रही है मामले की गहन जांच

घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। थाना प्रभारी (SHO) महेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया गया है, जहां परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पुलिस अब होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather update: हरियाणा में थमने लगा मानसून, जानिए आज किन जिलों में होगी बारिश

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

रोहतक की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।