Breaking News
Rashifal 30 October: मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मतBook Reading Incentive: भारत का एक ऐसा गांव जहां किताबें पढ़ने के मिलते हैं पैसे! जानें मोगा के रनसिंह कलां की अनोखी कहानीHisar News: हिसार में दर्दनाक हादसा, सिद्धमुख नहर में नहाने गए दो फैक्ट्री मजदूरों की डूबने से मौत, पसरा मातमKarnal Car Accident: करनाल में बाल-बाल बचे दो कॉलेज छात्र, NH-44 पर डिवाइडर से टकराकर पलटी ग्रैंड आई-10 कारAate ka Diya for Karwa Chauth: पूजा के लिए घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध आटे का दीया, जानें सबसे आसान तरीकाRashifal 30 October: मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मतBook Reading Incentive: भारत का एक ऐसा गांव जहां किताबें पढ़ने के मिलते हैं पैसे! जानें मोगा के रनसिंह कलां की अनोखी कहानीHisar News: हिसार में दर्दनाक हादसा, सिद्धमुख नहर में नहाने गए दो फैक्ट्री मजदूरों की डूबने से मौत, पसरा मातमKarnal Car Accident: करनाल में बाल-बाल बचे दो कॉलेज छात्र, NH-44 पर डिवाइडर से टकराकर पलटी ग्रैंड आई-10 कारAate ka Diya for Karwa Chauth: पूजा के लिए घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध आटे का दीया, जानें सबसे आसान तरीका

Sonipat News: सोनीपत NH-44 पर BJP नेता से लूट: टायर पंक्चर का झांसा देकर ममता कौशिक का जेवरातों से भरा बैग छीना

Sonipat News: सोनीपत NH-44 पर BJP नेता से लूट: टायर पंक्चर का झांसा देकर ममता कौशिक का जेवरातों से भरा बैग छीना

कुंडली में सक्रिय हुआ ‘पंक्चर गैंग’: सुखदेव ढाबे से लौट रहे गुरुग्राम के बीजेपी महामंत्री को हाईवे पर लूटा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Sonipat News: दिल्ली-हरियाणा को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-44 पर इन दिनों शातिर ‘पंक्चर गैंग’ और लुटेरे बेखौफ घूम रहे हैं। ताजा मामला सोनीपत के कुंडली थाना इलाके का है, जहां बदमाशों ने बेहद शातिर तरीके से रेकी कर एक दंपती को अपना शिकार बनाया।

पीड़ित कोई आम इंसान नहीं, बल्कि गुरुग्राम के सेक्टर-38 निवासी और बीजेपी के जिला महामंत्री सोहन लाल कौशिक हैं। वारदात 15 जुलाई की रात करीब 9 बजे की है, जब वह अपनी पत्नी ममता कौशिक के साथ मूरथल के प्रसिद्ध सुखदेव ढाबे से डिनर कर अपनी कार (HR-26 EC-2749) से दिल्ली की तरफ लौट रहे थे।

विज्ञापन

जैसे ही उनकी कार कुंडली में अंसल प्लाजा के नजदीक पहुंची, पीछे से आए एक बाइक सवार ने कार के टायर की तरफ इशारा किया। सोहन लाल ने उसे नजरअंदाज किया, लेकिन कुछ ही दूरी पर दूसरे बाइक सवार ने भी हूबहू वही इशारा दोहराया। चलती गाड़ी में लगातार दो बार एक ही बात कहे जाने पर सोहन लाल असमंजस में पड़ गए और किसी बड़ी खराबी की आशंका के चलते उन्होंने कार को हाईवे किनारे लगा दिया।

भ्रम का जाल बुनकर झपट्टा मारा, विरोध करने पर साथी संग हुए रफूचक्कर

सोहन लाल कौशिक ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में हाईवे पर सक्रिय इस गैंग के तौर-तरीकों का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि ये बदमाश वाहन चालकों को गुमराह करने के लिए एक चक्रव्यूह रचते हैं।

चलती गाड़ी के आगे-पीछे कई बाइक सवार एक ही बात बोलते हैं, जिससे अच्छे से अच्छा ड्राइवर भी गाड़ी रोकने पर मजबूर हो जाता है। सोहन लाल और उनकी पत्नी जैसे ही कार से नीचे उतरे और टायरों की जांच कर वापस बैठने लगे, तभी घात लगाए बैठे एक युवक ने ममता कौशिक के हाथ से बैग झपट लिया।

बीजेपी नेता ने हिम्मत दिखाकर शोर मचाया और बदमाश का पीछा भी किया, लेकिन हाईवे के किनारे पहले से ही मोटरसाइकिल स्टार्ट कर खड़े दूसरे आरोपी ने अपने साथी को बैठाया और दोनों कुंडली बॉर्डर की तरफ रॉन्ग साइड (गलत दिशा) में बाइक दौड़ाते हुए रफूचक्कर हो गए।

राहत की बात यह रही कि सोहन लाल ने वारदात से ठीक पहले अपनी गाड़ी की लगातार रेकी कर रहे एक संदिग्ध बाइक सवार की तस्वीर अपने मोबाइल में कैद कर ली थी, जो अब पुलिस के लिए सबसे बड़ा सुराग बन चुकी है।

बैग-मोबाइल तो फेंक गए, पर 2.11 लाख के जेवरात और कैश उड़ा ले गए शातिर

वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस नाकेबंदी से बचने के लिए बदमाशों ने कुछ दूरी पर बैग और मोबाइल फोन तो फेंक दिया, जो बाद में बरामद हो गए। लेकिन जब बैग को खोलकर देखा गया, तो उसमें रखे दो जोड़ी सोने के कानों के बाले, सोने की नथ, सोने की नाक की पिन और करीब 10 से 12 हजार रुपये कैश नदारद थे। पीड़ित के मुताबिक, चोरी गए इन सोने के आभूषणों की बाजार में कुल कीमत करीब 2 लाख 11 हजार रुपये है।

इस वारदात के बाद पीड़ित ने तुरंत डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पीएसआई मनीष और हेड कांस्टेबल सुनील अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कुंडली थाना पुलिस ने 16 जुलाई को इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हाईवे और अंसल प्लाजा के आसपास लगे तमाम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फोटो और फुटेज के आधार पर जल्द ही बदमाशों को दबोच लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें– Sonipat Road Accident: गन्नौर में पंक्चर टायर बदलते समय बड़ा हादसा, दो दोस्तों की मौके पर गई जान

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

सोनीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।