Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Sonipat Road Accident: गन्नौर में पंक्चर टायर बदलते समय बड़ा हादसा, दो दोस्तों की मौके पर गई जान

Sonipat Road Accident: गन्नौर में पंक्चर टायर बदलते समय बड़ा हादसा, दो दोस्तों की मौके पर गई जान

सोनीपत में NH-44 पर खौफनाक मंजर, कार के पास खड़े तीन लोगों पर चढ़ा ट्रक, 2 की मौत 1 घायल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Sonipat Road Accident: हरियाणा के सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 पर बुधवार की रात एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। गन्नौर के बाल भवन स्कूल के पास आधी रात को हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।

यह हादसा उस वक्त हुआ जब हाईवे किनारे खड़ी एक कार का पंक्चर टायर बदला जा रहा था, तभी पीछे से आए एक अनियंत्रित ट्रक ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गांव शाहपुर तगा का रहने वाला मोहित अपनी चचेरी बहन, बहनोई उमेश और अपने दोस्त अमित के साथ समालखा से वापस लौट रहा था।

गन्नौर के पास अचानक उनकी कार का टायर पंक्चर हो गया। इसके बाद मोहित, अमित और उमेश कार को सड़क किनारे पार्क कर जैक लगाकर टायर बदलने लगे। इस दौरान मोहित की बहन सुरक्षित दूरी पर किनारे खड़ी थी, जिसके चलते उसकी जान बच गई। तीनों युवक काम में जुटे ही थे कि तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें सीधे टक्कर मार दी।

चश्मदीद ने बताया खौफनाक मंजर, टक्कर मार ट्रक लेकर भागा ड्राइवर

हादसे के वक्त वहाँ से गुजर रहे प्रत्यक्षदर्शी पीटर त्यागी ने बताया कि ट्रक की रफ्तार बेहद तेज थी। ड्राइवर ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए टायर बदल रहे युवकों को रौंद दिया। टक्कर की आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग सहम गए। युवकों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद आरोपी चालक ट्रक की रफ्तार बढ़ाकर मौके से रफूचक्कर हो गया। सूचना मिलते ही बड़ी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लहुलुहान हालत में तीनों को संभाला, लेकिन तब तक मोहित और अमित की सांसें थम चुकी थीं।

गंभीर रूप से घायल उमेश को तुरंत एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर सोनीपत के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है, जिसके बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

बड़ी थाना पुलिस मुस्तैद, फरार ट्रक चालक की तलाश में नाकेबंदी

इस हिट एंड रन मामले को लेकर बड़ी थाना पुलिस बेहद गंभीर नजर आ रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। हाईवे पर लगे तमाम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि ट्रक के नंबर और उसके रूट का पता लगाया जा सके।

पुलिस ने दावा किया है कि घटनास्थल के इनपुट और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आरोपी ट्रक चालक की पहचान करने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं और उसे जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। हाईवे पर देर रात सुरक्षा और गश्त को लेकर भी स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है।

यह भी पढ़ें– Gurugram KOD Fire: गुरुग्राम के मशहूर ‘किंगडम ऑफ ड्रीम्स’ में लगी भीषण आग, दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

सोनीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।